Gujarat Home Minister Harsh Sanghvi: गुजरात में इन दिनों वडोदरा रेप केस को लेकर मामला काफी गर्म है। आए दिन इस मामले में कोई न कोई नई अपडेट आ रही है। इस केस को लेकर गुजरात की पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने इस केस के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। ऐसे में इसी बीच राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी का इस मामले को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मां अंबा की एक ही इच्छा है कि वडोदरा गैंग रेप के दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
दोषियों को मिले फांसी की सजा
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी बीते दिन राजकोट के दौरे पर थे। यहां वह कई अलग- अलग नवरात्रि उत्सवों में शामिल हुए। इसी तरह वह यूनिटी क्लब द्वारा आयोजित नवरात्र महोत्सव में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां अंबा की एक ही इच्छा है कि वडोदरा गैंग रेप के दोषियों को फांसी की सजा मिले। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में कई लोग गरबा खेलने की बजाय गरबा न खेलने की कोशिश करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में CM भूपेंद्र पटेल की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, गुजरात के विकास पर की चर्चा
गुजरात पुलिस का बहुत आभारी
मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि इन दिनों जहां लोग मां अम्बा के चरणों में प्रणाम करके अपने लिए शांति और सुरक्षा मांगते हैं। आज भी हम मां अम्बा के चरणों में श्रद्धा सुमन के साथ एक और कामना करते हैं कि इन दरिंदों को फांसी से कम सजा न हो। तभी मेरी गुजरात की बहनों को न्याय मिलेगा। वह अपनी गुजरात पुलिस के बहुत आभारी है, जिन्होंने दिन-रात एक करके वडोदरा गैंग रेप के दोषियों को पकड़ा। इसके अलावा राज्य के सभी नागरिकों को देर रात तक गरबा खिलाने के लिए और उनकी सुरक्षा के लिए दिन-रात काम करती है।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
10 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines