गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार, अलंग शिपयार्ड के 6 कर्मचारियों की मौत

गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, रेलर में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो कार, अलंग शिपयार्ड के 6 कर्मचारियों की मौत

road accident | bhavnagar | gujarat

तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ने से बोलेरो कार पीछे से ट्रेलर में घुसी. Credit- ScreenGrab

गुजरात के भावनगर जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है. त्रापज के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार पीछे से ट्रेलर से घुस गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में कार में सवार अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के 6 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार की खिड़की टूटने से बाहर गिरा शख्स बुरी तरह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने राहगीरों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने 6 शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

विज्ञापन

मारे गए छहों कर्मचारियों की शिनाख्त हुई

पुलिस जांच के अनुसार, हादसे में मारे गए अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड के छहों कर्मचारियों की शिनाख्त हो गई है. मृतकों के नाम विजयभाई, साधुभाई, जिग्नेशभाई, भार्गवभाई, हिरेनभाई और योगेशभाई है. सड़क हादसे की खबर मिलते ही कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. वहीं मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई. हादसे में घायल शख्स की पहचान जयेशभाई के रूप में हुई है. लोगों ने घायल जयेशभाई को पहले भावनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहर के बड़े प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

खेड़ा में रिक्शा को ईको कार ने उड़ाया था

बता दें कि बीते दिन खेड़ा जिले के मातर-तारापुर रोड पर भी एक सड़क हादसा हुआ था. खोडियार चौराहे के पास ईको कार ने सवारियों से भरे रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी थी. इस हादसे में रिक्शा सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी और 4 घायल हुए थे. विधायक कल्पेश परमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की थी और हादसे पर शोक भी जताया था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा बुरी तरह से टूट गया था. 108 एंबुलेंस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ