मुफ्त स्मार्टफोन योजना से सहायता देने वाला नंबर वन स्टेट बना गुजरात, कैसे उठाएं फायदा

गुजरात देश का पहला राज्य है जिसने स्मार्टफोन की खरीद पर किसानों को सहायता देने की पहल की है। पिछले दो सालों में खेड़ा जिले के 2,246 किसानों को रुपये 100 लाख से अधिक की सहायता राशि दी गई है।

kisan muft smartphone yojana

kisan muft smartphone yojana

विज्ञापन

Kisan Muft Smartphone Yojana: गुजरात के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में गुजरात ने देश में पहली बार किसानों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए सहायता प्रदान करने की योजना शुरू की है। पिछले दो सालों में खेड़ा जिले के 2,246 किसान लाभार्थियों को स्मार्टफोन सहायता योजना के तहत 1,000 रुपये प्रदान किए गए हैं। 100 लाख से अधिक की सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह योजना इसलिए लागू की गई है कि गुजरात के किसान अपने फोन के जरिए मौसम और वर्षा के पूर्वानुमान, संभावित रोग और कीट संक्रमण और उनके नियंत्रण, किसान-उपयोगी प्रकाशन, लेटेस्ट कल्टीवेशन के तरीके और सरकारी कृषि योजनाओं के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन

ऐप पर दिखेगी सारी जानकारी 

उन्होंने कहा कि भविष्य में गुजरात के किसान मोबाइल एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन करके जियो-रेफरेंसिंग के जरिए अपने खेतों को चिह्नित कर सकेंगे। सैटेलाइट इमेज प्रोसेसिंग के जरिए किसानों को पूरे मौसम में खेत में बोई गई फसलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलेगी। किसान द्वारा लगाई गई फसलों की बुवाई से लेकर कटाई तक की कृषि संबंधी कार्यप्रणाली भी मोबाइल ऐप पर दिखाई देगी और किसान संबंधित कृषि गतिविधियों को बेहतर तरीके से अमल कर सकेगा। ताकि किसान समय पर निवारक कदम उठाकर अपनी आय बढ़ा सकें।

गौरतलब है कि गुजरात सरकार ने 23 फरवरी 2022 को किसानों को स्मार्टफोन सब्सिडी का वितरण शुरू किया है। Gujarat Farmer Free Smartphone Scheme से पता चलता है कि गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने साल 2022, 23 फरवरी को किसानों को स्मार्टफोन की खरीद के लिए फाइनेंशियल मदद की शुरुआत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ