BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में प्लेन क्रैश को लेकर FAIMA का बयान, इतने छात्र गंभीर हालत में भर्ती

अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला प्लेन हादसे के दौरान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर टेकऑफ हुआ था। इस दौरान हॉस्टल की बिल्डिंग में रह मेडिकल छात्र और स्टॉफ गंभीर रूप से घायल हो गए।

ahmedabad plane crash, ahmedabad news, ahmedabad, Latest News, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अहमदाबाद खबर, अहमदाबाद, ताजा खबर, BJ Medical College Hostel

BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की बिल्डिंग में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी

विज्ञापन

अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला प्लेन हादसे के दौरान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर टेकऑफ हुआ था। इस दौरान हॉस्टल की बिल्डिंग में रह मेडिकल छात्र और स्टॉफ गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 50 से 60 एमबीबीएस छात्रों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि एक सुपर स्पेशलिस्ट रेजिडेंट डॉक्टर की पत्नी की मौत हो चुकी है। इस घटना में डॉक्टर के करीब 3 से 4 रिश्तेदार भी लापता है। इसे देखते हुए FAIMA ((Federation of All India Medical Association) ने बयान जारी किया है। उन्होंने ब्लड डोनेट की अपील की है। ब्लड डोनेशन को लेकर FAIMA ने ब्लड डोनेशन सेंटर के नाम के साथ मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

यह भी पढे़ं : विमान हादसे में 204 यात्रियों की मौत, 41 घायल, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन

ब्लड डोनेट करने की अपील

FAIMA ने अपने बयान में कहा कि हादसे में 50 से 60 एमबीबीएस छात्र घायल हुए हैं। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। छात्रों को ब्लड की जरूरत है। FAIMA ने लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है। वहीं, इस हादसे बीआर मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग को बहुत नुकसान हुआ है। बिल्डिंग पूरी तरह से जल चुकी है। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने पूरे क्षेत्र को ब्लॉक कर दिया है।

ब्लड डोनेट सेंटर

1. यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर
कमरा नंबर 110, पहली मंजिल, ए ब्लॉक
संपर्क नंबर -9316732524

विज्ञापन

2. आईएचबीटी विभाग, सिविल अस्पताल
दूसरी मंजिल, 1200 बिस्तर वाला सिविल अस्पताल
संपर्क नंबर- 9428265409

3. आईकेडीआरसी ब्लड सेंटर
पहली मंजिल, आईकेडीआरसी अस्पताल, मंजूश्री मिल रोड, बलिया लिमडी
संपर्क नंबर- 07922687500
एक्सटेंशन नंबर-4226

विज्ञापन

4. जीसीआरआई ब्लड सेंटर
पहली मंजिल, गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट
संपर्क नंबर-07922688026

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ