विमान हादसे में 204 यात्रियों की मौत, 41 घायल, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इसे लेकर अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने दावा किया है कि इस हादसे में किसी के बचने की संभावना कम है।

Ahmedabad Plane Crash | Air India Flight | Gujarat

फ्लाइट ने अहमदाबाद से लंदन जाने के लिए उड़ान भरी थी।

Ahmedabad Air India Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। एअर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पायलट और क्रू मेंबर समेत 242 यात्री सवार थे। इसे लेकर अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस विमान क्रैश में किसी भी यात्री के बचने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा है। शहर के पुलिस प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है। अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने प्लेन क्रैश पर चिंता व्यक्त की और कहा कि हादसे की भयावहता को देखते हुए किसी भी यात्री के बचने की संभावना बहुत कम लग रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विमान हादसे में घायल हुए कुछ यात्रियों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बचा पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। साथ ही कमिश्नर मलिक ने कहा कि घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए हालात बेहद चुनौती है।

पुलिस कमिश्वर जीएस मलिक ने मरने वाले यात्रियों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 204 यात्रियों की जान चली गई है और 41 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ