Son killed his father: दिल्ली के अमन विहार इलाके में 16 साल के लड़के ने अपने पिता की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने उसके पत्नी पर भी इस हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्तपाल में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को अमन विहार इलाके में गली में एक शख्स के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को 50 वर्षीय शख्स खून से लथपथ पड़ा मिला। तुरंत घायल को समीप के अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के वो 4 क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी ही कजन बहनों से की शादी
लोहे की पाइप से सिर पर किया हमला
पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि उसकी उसके नाबालिग बेटे ने रॉड से पीटा है। बेटे और पत्नी से पूछताछ में पता चला कि मृतक को शराब पीने की लत थी। सुबह इसी बात पर दंपति के बीच झगड़ा हुआ। बेटे ने बीचबचाव कराने का प्रयास किया तो मृतक दोनों की पिटाई करने लगा। विरोध करने पर उसके बेटे ने घर में रखा लोहे का पाइप उठाया और ताबड़तोड़ उस पर कई वार किए।
9वीं क्लास में पढ़ता है बेटा
पुलिस के अनुसार मृतक के भाई का आरोप है कि पत्नी ने बिहार में स्थित उनकी पैतृक जमीन पहले ही बिकवा दी है, उसने योजनाबद्ध तरीके से इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार बच्चा 9 वीं कक्षा में पढ़ता है। इस मामले में महिला की कितनी संलिप्तता है इस बात का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
ये भी पढ़ें: क्या जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह लड़ेंगे चुनाव? CM नीतीश कुमार से मुलाकात पर क्या बोले पूर्व MLA
ये भी पढ़ें: टेलीग्राम CEO के सपोर्ट में उतरे Elon Musk, इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी घेरा
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
20 mins agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
7 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
9 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
13 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
13 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
16 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines