---विज्ञापन---

बिहार angle-right

क्या जेल से रिहा हुए बाहुबली अनंत सिंह लड़ेंगे चुनाव? CM नीतीश कुमार से मुलाकात पर क्या बोले पूर्व MLA

Anant Singh Meet CM Nitish Kumar : बिहार के बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह का काफिला रविवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। लंबे अरसे के बाद सीएम नीतीश कुमार से अनंत सिंह मिले। आइए जानते हैं कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?

---खबर नीचे जारी है---

Anant Singh Meet CM Nitish Kumar : बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां अभी से सक्रिय हो गईं। इस बीच बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह ने करीब एक दशक के बाद रविवार को सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की। इसके बाद अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बाहुबली ने क्या कहा?

बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह 16 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे। वे सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जेल से बाहर आने के बाद से ही उनके नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ वापस आने के सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में अनंत सिंह ने जदयू उम्मीदवार ललन सिंह की मदद की थी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढे़ं : प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज, इतनी महिलाओं को देंगे टिकट

सीएम से मुलाकात के बाद क्या बोले अनंत सिंह?

---खबर नीचे जारी है---

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर सीएम से मुलाकात हुई। सीएम ने भरोसा दिया कि उनका काम हो जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और नीतीश कुमार फिर सीएम बनेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढे़ं : Bihar Land Survey: नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, रेडी रखें ये दस्तावेज, देखें Video

---खबर नीचे जारी है---

जानें क्यों अनंत सिंह गए थे जेल?

आपको बता दें कि अनंत सिंह के खिलाफ बाढ़ और सचिवालय थानों में अलग-अलग दो केस दर्ज हैं। वे इसी महीने 16 तारीख को बेउर जेल से बाहर आए। पटना हाईकोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश दिया था। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। वहीं, उनकी पत्नी इस वक्त एनडीए के साथ हैं और मोकामा से विधायक हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 25, 2024 07:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola