Priceless Rakhi Gift By Saving Life, नई दिल्ली: सावन का महीना विदाई लेने वाला है। इस माह की समाप्ति की घोषणा करने वाले दिन रक्षाबंधन को लेकर तमाम भाई-बहन उत्साह में हैं। तरह-तरह के उपहारों और मिठाइयों से बाजार भी गुलजार हैं। इसी बीच दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप भी कह उठेंगे, ‘भई दिल्ली है ही दिल वालों की’। पुरातन समय से चली आ रही मान्यताओं में बहन सूत का धागा भाई की कलाई बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, लेकिन यहां एक बहन ने अपने बड़े भाई की रक्षा की है। रक्षा की डोरी भी ऐसी बांधी है, जो किसी बाजार में नहीं मिलती। आप भी जानें ऐसा कौन सा गिफ्ट है, जिसे यह भाई रहते दम तक भूलने वाला नहीं है…
-
दिसंबर 2022 से डायलिसिस पर था हरेंद्र नामक युवक, 35 साल के भाई की 23 वर्षीय बहन प्रियंका ने किडनी देकर बचाई जान
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली का हरेंद्र नामक एक युवक दिसंबर 2022 से डायलिसिस पर था। दिसंबर बीता, जनवरी 2023 आ गया। साल बीत गया-लोगों ने खुशियां भी मनाई, लेकिन बेवजह की थकावट और भूख न लगने जैसे लक्षणों के से जूझ रहे हरेंद्र की जिंदगी में कुछ नहीं बदला। डायलिसिस उसका डेली रूटीन बन गया। बावजूद इसके सेहत आए दिन बिगड़ती चली गई। विकल्प किडनी ट्रांसप्लांट का बचा था।
अब 23 साल की छोटी बहन प्रियंका ने अपनी एक किडनी दान की तो 10 अगस्त को ट्रांसप्लांटेशन के बाद 35 वर्षीय हरेंद्र की जिंदगी में नई बहार आ गई है। अब जबकि वह स्वस्थ होकर घर लौट आया तो एक तो उसकी जान बचने की खुशी में और दूसरा भाई-बहन के अनोखे स्नेहिल बंधन के प्रतीक रकाखी के त्यौहार की वजह से घर में खुशियां समा नहीं रही हैं।
यहां इस मामले में बड़ी बात यह भी है कि प्रियंका ने जब अपनी राखी के लिए कलाई बचाने का फैसला लिया तो लोगों ने उसे मां नहीं बन पाने का डर भी दिखाया। यह अलग बात है कि उसे किडनी नहीं देने के लिए रोकना भी उसके भले में ही माना जा रहा था, लेकिन बावजूद इसके प्रियंका अपने फैसले पर अटल रही।
हालांकि इस बारे में हरेंद्र की किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. पीपी वर्मा और डॉ. महक सिंगला की मानें तो किडनी दान करने से किसी भी महिला के गर्भधारण पर कोई असर नहीं पड़ता। उधर, नया जीवन पा चुका हरेंद्र भी खुशी से फूले नहीं समा रहा है। उसने कहा कि जब बहन के प्यार की ताकत दीवार बनकर खड़ी है तो फिर मेरी जान को कैसे कुछ हो सकता है। इस रक्षाबंधन पर मिला बहन का अनमोल तोहफा मुझे जिंदगी भर याद रहेगा।
संबंधित खबरें
1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
15 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
17 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines