Digital Health Summit Expo: भारत पहली बार वैश्विक डिजिटल स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में 5जी का शुभारंभ भारत में डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एक नई क्रांति लाएगा।
विज्ञान भवन में पहले ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट एक्सपो और इनोवेशन अवार्ड्स को संबोधित करते हुए डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत आज डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के डिस्ट्रिब्यूशन में दुनिया में सबसे आगे है। पूरी दुनिया ने कोरोना महामारी के दौरान भारत की नेतृत्व भूमिका को पहचाना। हमने पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म COWIN के माध्यम से 220 करोड़ से अधिक टीकाकरण देने की उपलब्धि हासिल की और यह प्रक्रिया जारी है।
https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/1585913157993713664
इससे पहले जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा, “डिजिटल हेल्थ समिट एक्सपो में युवा #StartUps द्वारा विकसित नए जमाने की हेल्थकेयर तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। विशेष रूप से ग्रामीण रोगियों और मधुमेह के मामले में आजीवन निगरानी की आवश्यकता वाले लोगों के लिए एक महान वरदान साबित होगा।”
Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 1574 नए केस, 9 की मौत
डिजिटल तकनीक के यूज ने कोरोना में उदाहरण स्थापित किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई पीढ़ी की तकनीक के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ तेजी से और बड़े पैमाने पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कोरोना महामारी में डिजिटल तकनीक के यूज ने पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है।
सम्मेलन में डिजिटल सेवाओं की पहुंच, गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए सटीक डेटाबेस के निर्माण, एनालिटिक्स के व्यापक उपयोग, एआई-आधारित डिजिटल टूल और मशीन लर्निंग पर निरंतर ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा गया कि 140 करोड़ लोगों के देश में सभी को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में आगे बढ़ने का यह एक तरीका है और इसीलिए भारत को आईटी महाशक्ति के रूप में जाना जाता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
8 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
9 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
9 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
10 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
12 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
12 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines