IPL 2027: रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडिया ने कई बदलाव कर दिए हैं. अब खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाया जा सकता है. हार्दिक पांड्या मुंबई छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं.

IPL 2027

रोहित शर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी (Photo: ANI)

IPL 2027: रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में कमाल किया है. पांच बार टीम ने खिताब अपने नाम किया है. इसका पूरा श्रेय रोहित को जाता है. 2024 के बाद से रोहित टीम के कप्तान नहीं है. इस दौरान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथ निराशा लगी है. खबरों के अनुसार हार्दिक अब मुंबई छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल हो सकते हैं. इसकी बहुत ज्यादा संभावनाएं बन गई हैं. ऐसे में सवाल ये है कि मुंबई का अगला कप्तान कौन होगा. मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रोहित को फिर से टीम की कमान दी जा सकती है. अगले साल आईपीएल में उनका बतौर कप्तान टीम में वापस आना लगभग पक्का है.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान बन सकते हैं रोहित

रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में शामिल हो सकते हैं. उनकी जगह मुंबई में अर्शदीप सिंह को लाया जा सकता है. इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई अगले साल आईपीएल सीजन के लिए रोहित शर्मा का नया कप्तान बना सकती है. बड़ी खबर ये है कि फ्रेंचाइजी इसकी ऑफिशियल घोषणा 16 नवंबर से 18 नवंबर के बीच में कर सकती है. ये कहीं ना कहीं रोहित के फैंस के लिए अच्छी खबर है. वैसे भी कई दिग्गज क्रिकेटर्स कह चुके हैं कि अनुभव के हिसाब से रोहित को ही मुंबई का कप्तान बनना चाहिए. ऐसे में फ्रेंचाइजी रोहित को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. हार्दिक पांड्या 2024 से लेकर 2026 तक लगातार तीन सीजन मुंबई के कप्तान रहे थे. इस दौरान टीम में काफी उथल-पुथल देखने को मिली थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

मुंबई का नया कोचिंग स्टाफ

मुंबई की टीम में इस बीच में बड़े बदलाव हुए हैं. पिछले छह साल से टीम ने ट्रॉफी नहीं जीती है. ऐसे में फ्रेंचाइजी एक नई शुरुआत करना चाहती है. मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को पद छोड़ दिया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किया गया है. पोलार्ड सालों से मुंबई में अपने सेवा दे रहे हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है. मिचेल मैक्लेंघन को गेंदबाजी कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच की कमान सौंपी गई है. वहीं टी दिलीप को फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. पोलार्ड के नए हेड को बनते ही अफवाहें शुरू हो गई थीं कि रोहित नए कप्तान बन सकते हैं. आने वाले कुछ हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं. रोहित फिर से पुरानी पोजिशन में आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ