2027 चुनाव से पहले अयोध्या राम मंदिर क्यों जाएंगे अखिलेश? क्या हैं सपा के इस बड़े दांव के सियासी मायने

Akhilesh Yadav Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या राम मंदिर जाने का फैसला बड़ा सियासी संदेश दे रहा है. BJP के हिंदुत्व नैरेटिव की काट से लेकर पीडीए संतुलन तक, जानिए इस कदम के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Akhilesh Yadav Ayodhya visit, Ram Mandir darshan, UP Elections 2027, SPs Hindutva strategy, political implications for Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या राम मंदिर जाने का फैसला बड़ा सियासी संदेश दे रहा है. CREDIT - : ANI / SP

Akhilesh Yadav Ayodhya visit: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का फैसला केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि नपे-तुले राजनीतिक समीकरणों का हिस्सा माना जा रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा के समय दूरी बनाने वाले सपा प्रमुख का चुनाव से पहले यह रुख बदलना प्रदेश की राजनीति में बड़े फेरबदल की ओर इशारा करता है. अयोध्या की इस यात्रा से जहां सपा अपने ऊपर लगे पुराने आरोपों को धोने का प्रयास करेगी, वहीं BJP के हिंदुत्व वाले आक्रामक रुख की धार को कुंद करने की कोशिश भी देखने को मिलेगी. 12 दिसंबर की इस यात्रा पर अब पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं.

विज्ञापन

सपा नेता पवन पांडे ने दी आधिकारिक जानकारी

सपा नेता पवन पांडे ने इस दौरे की आधिकारिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हाल ही में अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें इस यात्रा की तारीख और मुहूर्त तय करने का जिम्मा सौंपा था. तय कार्यक्रम के मुताबिक, 12 दिसंबर को अखिलेश यादव पार्टी के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचेंगे.

विज्ञापन

दौरे के सियासी मायने

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह दौरा केवल एक धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही BJP सपा पर मंदिर न जाने को लेकर लगातार हमलावर रही है. ऐसे में 2027 के चुनावी रण से पहले रामलला के दर्शन कर अखिलेश यादव BJP के उस एकाधिकार और नैरेटिव को सीधी चुनौती देने की तैयारी में हैं. पार्टी इसके जरिए यह संदेश देना चाहती है कि वह सभी धर्मों और आस्थाओं का पूरा सम्मान करती है.

BJP के ‘हिंदू विरोधी’ नैरेटिव की सीधी काट

BJP लंबे समय से सपा पर तुष्टीकरण और मंदिर विरोधी होने के आरोप लगाती रही है. अखिलेश की अयोध्या यात्रा का मुख्य मकसद BJP के इस सबसे बड़े सियासी हथियार को कुंद करना है. रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर अखिलेश यह साबित करना चाहते हैं कि प्रभु श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल की जागीर नहीं हैं और आस्था पर सबका बराबर अधिकार है.

विज्ञापन

फैजाबाद जीत से मिला आत्मविश्वास

लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट पर मिली सपा की ऐतिहासिक जीत ने पार्टी के हौसले बुलंद किए हैं. सपा ने यह संदेश दिया था कि अयोध्या की जमीन पर भी BJP को हराया जा सकता है. अब अखिलेश यादव खुद राम मंदिर जाकर उस राजनीतिक बढ़त को 2027 के विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखना चाहते हैं.

PDA के साथ बहुसंख्यक वोट बैंक साधने की जुगत

अखिलेश का मुख्य फॉर्मूला ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) है. सपा जानती है कि सिर्फ कोर वोट बैंक के दम पर लखनऊ की सत्ता हासिल नहीं की जा सकती. गैर-यादव ओबीसी और सामान्य वर्ग के हिंदू मतदाताओं को जोड़ने के लिए ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का यह रास्ता पार्टी के लिए मुफीद साबित हो सकता है.

विज्ञापन

2027 की लड़ाई को हर मोर्चे पर बराबरी पर लाना

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अखिलेश यादव 2027 के रण में BJP को भावनात्मक मुद्दों पर वॉकओवर नहीं देना चाहते. अयोध्या पहुंचकर वे यह साफ कर रहे हैं कि सपा विकास, बेरोजगारी और महंगाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक मंचों पर भी BJP से दो-दो हाथ करने को पूरी तरह तैयार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ