Diwali Mehndi Designs: इस दिवाली हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
दिवाली पर हर कोई अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहता है. ऐसे में आप इस त्योहार पर अपनी पसंद के अनुसार सुंदर और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं. आइए आपको कुछ डिजाइन बताएं, जिसे आप बनवा सकती हैं.

दिवाली का त्योहार मेहंदी के बिना अधूरा सा लगता है. इस खास मौके पर आप अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं. ये आसान और आकर्षक डिजाइन आपके त्योहार के लुक में चार चांद लगा देंगे.
दीपक डिजाइन मेहंदी
2 / 6दिवाली के त्योहार में दीपक का खास महत्व होता है. ऐसे में हाथों पर छोटे-बड़े दीयों वाली मेहंदी बनवाना एक अच्छा आइडिया हो सकता है. आप हथेली के बीच में या फिर बैक हैंड पर एक बड़ा दीपक बनवा सकती हैं और उसके आसपास छोटी-छोटी फूल के पैटर्न बनवा सकती हैं. उंगलियों पर भी छोटे दीये बनवाने से डिजाइन और खूबसूरत लगेगा. (Instagram Image:mehendidesigns33)
फ्रंट हैंड पर मंडला पैटर्न
3 / 6फ्रंट हैंड के लिए यह हैवी और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिवाली के मौके पर शानदार विकल्प है. इसमें हथेली पर बड़ा मंडला पैटर्न, बारीक फूल-पत्तियों की कारीगरी और उंगलियों पर जालीनुमा डिजाइन बना सकते हैं. वहीं, कलाई तक भरे हुए पैटर्न इसे ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देते हैं, जिसे देखकर हर कोई आपकी मेहंदी तारीफ करेगा. (Instagram Image: cinnamon_strokes)
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
4 / 6दिवाली के मौके पर अगर आप सिंपल और यूनिक मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो मोर की आकृति वाले ये मिनिमल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. इसमें हथेली पर बनी मोर की खूबसूरत कारीगरी और उंगलियों पर हल्के पैटर्न हाथों को एलिगेंट और आकर्षक लुक देंगे. (Instagram Image: utsavi_mehndi)
कमल के फूल वाली मेहंदी डिजाइन
5 / 6दिवाली के लिए कमल के फूल वाली यह मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत और आकर्षक है. इसमें हाथों के बीच कमल का बड़ा पैटर्न बनवाए और उंगलियों पर जालीदार डिजाइन और कलाई पर फ्लोरल बेल्ट बनवा सकते हैं, जिससे ये ट्रेडिशनल लुक देती है. (Instagram Image: neha_patil_16_08_23)
फिंगर मेहंदी डिजाइन
6 / 6इस दिवाली आप भी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ये खूबसूरत फिंगर मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं. इन दिनों सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाने का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है. ये डिजाइन देखने में स्टाइलिश और सुंदर लगते हैं. (Instagram Image: __muskan__malviya_787) यह भी पढ़ें: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी, ये डिजाइन हैं सबसे खास