'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को कुचल नहीं सकते'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को बड़ी राहत, AI वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जुड़े एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. उनके AI से बने वीडियो का मामला है, जिसे लेकर याचिका डाली गई थी, जिसका निपटान हाईकोर्ट ने कर दिया है.

delhi cm | rekha gupta | ai videos

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के AI वीडियो बनाकर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर डाले गए थे. (Credit-ANI)

दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बहुत राहत दी है और उनके AI वीडियो सोशल मीडिया से हटाने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AI से बने डीपफेक और मानहानि करने वाले कंटेंट्स के खिलाफ अपने पर्सनैलिटी राइट्स की मांग की थी. अपनी प्रतिष्ठा और गरिमा की सुरक्षा की मांग की थी. आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके डीपफेक वीडियो और तस्वीरें वायरल की गई थीं, जिनसे उनकी मानहानि हुई और उनके पर्सनैलिटी राइट्स का हनन हुआ तो मुख्यमंत्री ने अपने वकील समीर रोहतगी के जरिए हाईकोर्ट में याचिका डलवाई और प्रतिष्ठा और गरिमा की सुरक्षा मांगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

CM के वकील ने बेंच के सामने रखी ये दलीलें

दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस मनोज जैन की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के वकील समीर रोहतगी ने बेंच को बताया कि आज ही मामले में सुनवाई की जाए और मामले में जरूरी अंतरिम आदेश पारित किए जाएं. अगर ऐसा न हुआ तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंच सकता है. CM के वकील ​समीर रोहतगी की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित किया. सोशल मीडिया से मुख्यमंत्री से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट और डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया. वहीं भविष्य में इस मामले में एहतियात बरतने के कड़े निर्देश भी जारी किए.

राजनीतिक दल वायरल कर रहे वीडियो फोटो

CM के वकील रोहतगी ने मामले को गंभीर बताया और दलील दी कि मुख्यमंत्री की AI तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल की जा रही हैं. डीपफेक वीडियो और तस्वीरों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब विक्रेता, फेरीवाला, डिलीवरी एजेंट बताया गया है. इस तरह से मुख्यमंत्री की छवि, प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंच रहा है. राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उनकी प्रतिष्ठा और गरिमा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. अगर इस मामले में तुरंत एक्शन नहीं लिया गया तो और वीडियो-तस्वीरें वायरल होंगी, जिन पर भविष्य में लगाम लगाना मुश्किल हो सकता है.

विज्ञापन

CM की वकील की मामले को लेकर बड़ी मांगें

CM के वकील रोहतगी ने भविष्य में इस तरह के फर्जी तस्वीरों, वीडियो को बनाने और फैलाने पर स्थायी रोक लगाने की मांग भी की. पहले से मौजूद वीडियो फोटो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग की. वीडियो और तस्वीरों को आगे फॉरवर्ड करके वायरल करने वालों की पहचान कराने की मांग की. वीडियो-तस्वीरें बनाने के लिए इस्तेमाल हुए प्रॉम्प्ट्स, फाइलों और मेटा डेटा को सुरक्षित रखने की मांग की. वीडियो-तस्वीरों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और 20010000 रुपये के हर्जाने की मांग भी की. क्योंकि यह मामला AI वर्ल्ड में व्यक्तित्व अधिकारों और प्रतिष्ठा की सुरक्षा से जुड़ा और खतरा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ