केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके, बोले- ज्ञानेश कुमार को जाना होगा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को कोच्चि में SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि वो गिरफ्तारी और हमलों के बावजूद देशभर में तिरंगा लेकर यात्रा जारी रखेंगे.

CJP Founder abhijeet dipke

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को कोच्चि में SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए. (Photo: ANI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को कोच्चि में SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि वो गिरफ्तारी और हमलों के बावजूद देशभर में तिरंगा लेकर यात्रा जारी रखेंगे. उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर लोगों के खान-पान, निजी रिश्तों और मतदान के अधिकारों को कंट्रोल करने की कोशिश का आरोप लगाया. दीपके ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के ‘जंतर-मंतर एट कोच्चि’ अभियान के तहत आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली स्थापित होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान; ममता बनर्जी से की मुलाकात

विज्ञापन

CJP का बड़ा संदेश

सीजेपी फाउंडर ने दिल्ली में तिरंगा लेकर जंतर-मंतर में घुसने के आरोप में CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ अपनी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि व जहां भी जाएंगे, तिरंगा लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा, ”इस तिरंगे को फहराने के लिए मुझे जेल भेज दिया गया. मेरे दो भाइयों सौरव और आशुतोष को भी इसे फहराने के लिए जेल भेजा गया. भारत में ऐसा आखिरी बार तब हुआ था, जब हम अंग्रेजों के शासन के अधीन थे.”

‘आजादी छीनना चाहती है मोदी सरकार’

दीपके ने मोदी सरकार की तुलना ब्रिटिश शासन से करते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोगों की स्वतंत्रता सीमित करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ”मैं PM मोदी को बताना चाहता हूं कि मैं इस तिरंगे को देश के हर हिस्से में लेकर जाऊंगा. अगर आप मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल या तमिलनाडु में गिरफ्तार कर सकते हैं. मुझे देश के हर हिस्से से गिरफ्तार कीजिए, लेकिन मैं फिर लौटूंगा और इस तिरंगे को फहराऊंगा.” CJP संस्थापक ने महात्मा गांधी को भारत की आत्मा, आंबेडकर को रीढ़ और नेहरू को मस्तिष्क बताते हुए कहा कि पीएम मोदी का कद इन तीनों नेताओं से बड़ा होने का नहीं है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ