IND vs NZ: गुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का 23 साल पुराना रिकॉर्ड, शमी-अर्शदीप भी छूटे पीछे

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच दिया है और जहीर खान के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.

Gurnoor Brar

गुरनूर बरार ने दूसरे वनडे में 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर झटके 4 विकेट (PIC Credit - @BCCI/X)

IND vs NZ, Gurnoor Brar Creates History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. गुरनूर की रफ्तार और खतरनाक गेंदबाजी ने कीवी बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए और उनके सामने न्यूजीलैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. गुरनूर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 30 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही गुरनूर ने न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी और अर्शदीप जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है. साथ ही उन्होंने जहीर खाल के 23 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है.

विज्ञापन

गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में 4 विकेट लेकर रचा इतिहास

गुरनूर बरार ने मुकाबले की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था. उनके स्पेल के शुरुआती 5 ओवर बेहद शानदार रहे, जिसमें उन्होंने महज 6 रन देकर दो विकेट हासिल किए. उन्होंने अपने स्पेल के 5वें ओवर में टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजकर कीवी टीम की कमर तोड़ दी. इसके बाद गुरनूर ने कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर और नाथन स्मिथ को अपना शिकार बनाया. इस तरह उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई.

इसी के साथ गुरनूर न्यूजीलैंड में वनडे क्रिकेट में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ टॉप पर हैं, जिन्होंने 2003 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 23/4 के आंकड़े दर्ज किए थे. इस लिस्ट में श्रीनाथ का नाम दो बार है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन

4/23 जवागल श्रीनाथ, ऑकलैंड 2003
4/30 गुरनूर बराड़, वेलिंगटन 2026
4/52 जवागल श्रीनाथ, नेपियर 1995
4/55 मोहम्मद शमी, नेपियर 2014
4/70 अर्शदीप सिंह, ऑकलैंड 2026

विज्ञापन

जहीर खान का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

इतना ही नहीं, गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में किसी भारतीय तेज गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. इस मामले में उन्होंने दिग्गज भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का 23 साल रिकॉर्ड तोड़ दिया. जहीर ने साल 2003 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे. लेकिन अब गुरनूर ने वेलिंगटन में 4 विकेट लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया. न्यूजीलैंड की धरती पर भारतीय गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सूची में गुरनूर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ हैं.

कुंबले ने 1994 में वेलिंगटन में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि श्रीनाथ ने 2002 में ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा, गुरनूर ने वेलिंगटन के मैदान पर किसी विदेशी तेज गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की लिस्ट में भी चौथा स्थान हासिल कर लिया है. इस लिस्ट में उनसे आगे चामिंडा वास (5/39), ग्लेन मैक्ग्रा (4/16) और नुवान जोएसा (4/28) मौजूद हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड में भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ वनडे प्रदर्शन

गेंदबाजआंकड़ेमैदानसाल
अनिल कुंबले5/33वेलिंगटन1994
जवागल श्रीनाथ4/23ऑकलैंड2002
गुरनूर बराड़4/30वेलिंगटन2026
कुलदीप यादव4/39नेपियर2019
अनिल कुंबले4/40हैमिल्टन1995
कुलदीप यादव4/45माउंट माउंगानुई2019

ये भी पढ़ें- 47 रन पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर थी टीम इंडिया, फिर केएल राहुल ने ऐसे पलट दी बाजी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ