Delhi Metro Timings 8 November 2026: दिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन

Delhi Metro Diwali Schedule 8 November 2026: DMRC ने दिवाली (8 नवंबर) के लिए मेट्रो के समय में बदलाव किया है. 3 लाइनों पर सुबह 6 बजे से सेवा शुरू होगी और आखिरी मेट्रो रात 10 बजे छूटेगी.

Delhi Metro Timings 8 November 2026

द‍िवाली के द‍िन एक घंटे पहले द‍िल्‍ली मेट्रो की सेवा शुरू हो जाएगी और रात में एक घंटे पहले ही बंद हो जाएगी. (फोटो- ANI)

दीपावली के पावन पर्व पर अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में अपनों से मिलने, खरीदारी करने या घर जाने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार, 8 नवंबर को दिवाली उत्सव को ध्यान में रखते हुए अपने पूरे नेटवर्क पर मेट्रो ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव किया है. जहां कुछ लाइनों पर सुबह मेट्रो सेवा जल्दी शुरू हो जाएगी, वहीं दिवाली पूजन के चलते रात में आखिरी मेट्रो अपने सामान्य समय से एक घंटा पहले ही बंद हो जाएगी. जान‍िये 8 नवंबर को आपके रूट पर पहली और आखिरी ट्रेन किस समय मिलेगी.

विज्ञापन

इन 3 लाइनों पर सुबह 6 बजे से ही मिलने लगेगी मेट्रो

आमतौर पर रविवार के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं. लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC ने 3 प्रमुख लाइनों पर मेट्रो 1 घंटा पहले यानी सुबह 6:00 बजे से ही चलाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

पिंक लाइन (Pink Line): मजलिस पार्क से शिव विहार
मैजेंटा लाइन (Magenta Line): बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक
ग्रे लाइन (Grey Line): द्वारका ककरोला से ढांसा बस स्टैंड

इन तीनों लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 6:00 बजे रवाना होगी.

विज्ञापन

दिवाली की रात 10:00 बजे छूटेगी आखिरी मेट्रो
दिवाली की शाम को लोग अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ और त्योहार मना सकें, इसलिए DMRC ने सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो के समय में कटौती की है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे छूटेगी. सामान्य समय से 1 घंटा पहले. आमतौर पर आखिरी मेट्रो रात 11:00 बजे चलती है, लेकिन 8 नवंबर (रविवार) को यह रात 10:00 बजे ही समाप्त हो जाएगी.

मेट्रो यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
DMRC ने सोशल मीडिया (X) पर जानकारी देते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली के दिन अपने सफर का प्लान आखिरी मेट्रो टाइमिंग (रात 10 बजे) को ध्यान में रखकर ही बनाएं, ताकि आखिरी समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. किसी भी रूट की रियल-टाइम जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपडेट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आप 8 नवंबर को दिवाली के दिन मेट्रो से कहीं जाने वाले हैं, तो ध्यान रखें कि रात 10 बजे के बाद आपको किसी भी स्टेशन से आखिरी ट्रेन नहीं मिलेगी. वहीं पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन वाले यात्रियों को सुबह 6 बजे से ही मेट्रो की सुविधा मिलने लगेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ