IND vs NZ: भारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इस हार के साथ न्यूजीलैंड के नाम अब एक खराब रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

IND vs NZ

दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की करारी हार (Photo: BCCI)

IND vs NZ: भारत के लिए न्यूजीलैंड का दौरा अभी तक शानदार रहा है. पहले टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की. अब पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. पहले वनडे में भारतीय टीम ने पांच मैचों से जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को चार रनों से हराया. खैर न्यूजीलैंड के लिए चीजें अच्छी नहीं जा रही है. लगातार उन्हें हार झेलनी पड़ रही है. अब एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम को लगा झटका

2026 में न्यूजीलैंड को अब तक भारत के खिलाफ 11 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के नाम एक खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है. एक कैलेंडर ईयर में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम किया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. ऑस्ट्रेलिया ने 2005 में न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में मात दी थी. इसके अलावा 2008 में इंग्लैंड ने 9 मैचों में न्यूजीलैंड को हराया था. 21 साल बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे करते हुए न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा हार दे दी है. एक तरह से कहा जाए तो भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस साल बहुत ही खराब रहा है. भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को दूसरे मुकाबले में भी मिली मात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला वेलिंगटन में हुआ था. वहां पर भी मैच में बारिश ने खलल डाला. इसके बाद मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की. टीम के बल्लेबाजों का एक बार फिर घटिया प्रदर्शन देखन को मिला. 23 के स्कोर पर ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे. विल यंग (6), टिम सीफर्ट (0) और हेनरी निकोल्स (11) जल्दी आउट हो गए. टॉम लैथम (7) और ग्लेन फिलिप्स (0) भी रन नहीं बना पाए. डेरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने थोड़ा रन बनाए. दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रनों जोड़े. अंत में न्यूजीलैंड की टीम 134 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत भी खराब रही. शुभमन गिल शून्य के स्कोर पर आउट हो गए. विराट कोहली भी 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए. अय्यर ने 30 रनों की पारी खेली. भारत ने 111 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे. टीम इंडिया ने 26 ओवर 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे. इसके बाद बारिश शुरू हो गई. बाद में मैच स्टार्ट नहीं हो पाया. भारतीय टीम DLS नियम से 4 रनों से जीत मिल गई.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में शून्य पर ढेर हुए कप्तान शुभमन गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ