दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अगले 10 दिन इन 2 रूट पर प्रभावित रहेंगी सेवाएं

Delhi Metro train services will be affected for ten days: समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोर मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

Delhi metro

Delhi metro दिल्ली मेट्रो सर्विस

विज्ञापन

Delhi Metro train services will be affected for ten days: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए काम की खबर है। मेट्रो की रेड लाइन और येलो लाइन पर ट्रेन अगले कुछ दिन के लिए प्रभावित रहेगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। मेट्रो ने एक पोस्ट में कहा कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली यानी येलो लाइन पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं 17 दिसंबर आधी रात 12 बजे से 10 दिन 28 दिसंबर की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेंगी।

पोस्ट में आगे साफ कहा गया है कि इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोर स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि मेट्रो ने आगे बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए जहांगीरपुरी-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के बीच ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेगी। यात्रियों से आग्रह है कि वह अपनी यात्राएं इसी अनुसार प्लान करें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विज्ञापन

रात 11.30 बजे बाद नहीं मिलेगी ट्रेन 

डीएमआरसी के अनुसार रेड लाइन पर केशव पुरम से रिठाला जाते हुए ट्रेन सेवा 17 दिसंबर की रात 12 बजे से 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेगी। डीएमआरसी अधिकारियों ने बताया कि इन दौरान इस रूट पर रात 11.30 बजे बाद ट्रेन नहीं मिलेगी। इसके अलावा इस रूट पर और कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया और हेल्पलाइन नंबर पर रहे अपडेट

डीएमआरसी के अनुसार यात्रियों से आग्रह है कि वह मेट्रो के सोशल मीडिया हैंडल पर रेड लाइन और येलो लाइन के बारे में अपडेट देखते रहें।  इसके अलावा मेट्रो की हेल्पलाइन नंबर 155370 पर भी संपर्क कर सकते हैं। बता दें इन दोनों लाइनों पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। रिठाला लाइन दिल्ली को हरियाणा बॉर्डर से जोड़ती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ