Arvind Kejriwal PC Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। केजरीवाल अक्सर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात दिल्ली वासियों तक पहुंचाते हैं। आज यानी सोमवार को उन्होंने फिर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान केजरीवाल ने पुजारी ग्रंथि योजना का ऐलान किया है।
कल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस योजना के तहत मंदिर के पुजारियों को हर महीने 18,000 रुपए की राशि दी जाएगी। साथ ही गुरुद्वारों में ग्रंथियों को भी 18,000 रुपए की रकम मिलेगी। इस योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। कल यानी मंगलवार को कनॉट प्लेस से पुजारी ग्रंथी योजना का शुभारंभ होगा। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal PC: ‘दिल्ली में महिला सम्मान योजना को रोकना चाहती है BJP…’ केजरीवाल का दावा
हर महीने मिलेंगे 18,000 रुपए
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पुजारी और ग्रंथी समाज की सेवा करते हैं, लेकिन उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता। देश में पहली बार ऐसी कोई योजना सामने आई है। अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो सभी पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18,000 रुपए की सैलरी दी जाएगी।
खुद करेंगे रजिस्ट्रेशन
केजरीवाल ने आगे कहा कि कल मैं खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा। साथ ही मैं बीजेपी से गुजारिश करता हूं कि वो इस योजना में बाधा नहीं डालेंगे। इस रजिस्ट्रेशन को रोकने की कोशिश न करें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें पाप लगेगा।
हरदीप पुरी को करें गिरफ्तार- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली में कहां-कहां रोहिंग्या मुसलमान हैं, इसका पूरा डाटा केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के पास है। तो हरदीप पुरी को गिरफ्तार कर लीजिए। इन्हें सरकार नहीं चलानी बस पूरा दिन नाटक करते रहते हैं। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। वहीं संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों का फ्री इलाज होगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट कब होगी जारी? अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर EC की आई प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
9 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
15 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
15 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
19 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
21 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
22 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines