पहले होटल की लीज को लेकर झगड़ा, फिर दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 लोगों की जान
Assam News: असम के गुवाहाटी शहर में बीती रात फायरिंग ने अचानक दहशत पैदा कर दी. इस वारदात में अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंत ने इस घटना के पीछे के संभावित कारणों की बात की.
Main Reason For Guwahati Hotel Shooting: गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में स्थित होटल बिलास इन में 26 अक्तूबर 2026 की रात हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया. पुलिस ने घटना के एक घंटे के भीतर ही आरोपी घनकांता गोगोई को गिरफ्तार कर लिया और हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया.
विज्ञापन
फायरिंग की वजह क्या थी?
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंत के मुताबिक, गोलीबारी रात करीब 9 बजे हुई. 6 लोगों को गोली लगी, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि छठे शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मृतकों में से 4 एक ही परिवार के थे, जबकि 5वां उनके गांव का रहने वाला था. घायल शख्स भी उसी गांव का है.
विज्ञापन
शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये घटना होटल बिलास इन के लीज एग्रीमेंट को लेकर हुए विवाद के कारण हो सकती है. बताया जा रहा है कि घनकांता गोगोई ने ये संपत्ति लीज पर ली थी, और विवाद होटल के मालिक और लीज लेने वाले (गोगोई) के बीच था. कमिश्नर महंत ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कंफर्म किया कि गोलीबारी के तुरंत बाद आरोपी को पकड़ लिया गया था.
#WATCH | Assam | Commissioner of Police, Guwahati, Dr. Partha Sarathi Mahanta says, "An unfortunate incident of firing took place today at around 9 p.m. at Hotel Hotel Bilas Inn in the Bora Service area of Guwahati. Six persons sustained gunshot injuries, and unfortunately, five… https://t.co/ZRKkNQA3tspic.twitter.com/yczVh3WjM7
पुलिस ने क्राइम सीक्वेंस का पता लगाने और हत्याओं के पीछे की सटीक हालात को समझने के लिए डिटेल में जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि जांच अभी शुरुआती स्टेड में है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, उसे शेयर किया जाएगा. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है.
इस गोलीबारी पर असम कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है और गुवाहाटी में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राज्य सरकार से तुरंत कार्रवाई करने तथा जवाबदेही तय करने की मांग की. इस घटना ने शहर की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जबकि पुलिस संपत्ति से जुड़े इस संभावित विवाद की जांच कर रही है.