Morning Soup Recipe: सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

अब मौसम ठंडा होने लगा है. अगर कुछ गर्म पीने का मन कर रहा है तो नाश्ते में सूप बनाया जा सकता है. आप सब्जियों का इस्तेमाल करके टमाटर का सूप तैयार कर सकते हैं. 

How to make carrot tomato soup

सुबह के नाश्ते में टमाटर-गाजर का सूप बनाकर पीना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. Image Credit- Magnific

सर्दियों की सुबह कुछ गर्मागर्म या हेल्दी पीने का मन करता है तो टमाटर-गाजर का सूप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी बेहद आसान है. बता दें टमाटर और गाजर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. सुबह गर्मागर्म सूप पीने से न सिर्फ मूड फ्रेश होगा, बल्कि स्वाद भी भरपूर मिलेगा. आइए जानते हैं सुबह के नाश्ते में टमाटर-गाजर का सूप बनाने की आसान रेसिपी क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर-गाजर सूप की रेसिपी 

अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी सूप बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी. 

सामग्री 

  • टमाटर- 2 
  • गाजर- 1
  • पानी- 1 कप 
  • कली लहसुन- 2
  • मक्खन या तेल- 1 चम्मच 
  • स्वादानुसार- नमक
  • काली मिर्च- चुटकी भर
  • हरा धनिया 

विधि 

  • सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छी तरह धो लें और दोनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक पैन में मक्खन या तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. 
  • पैन में कटे हुए टमाटर और गाजर डालें और अब इसमें एक कप पानी मिलाकर ढक दें. सब्जियों को लगभग 10 मिनट तक पकाएं, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं. 
  • जब सब्जियां पक जाएं तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें. 
  • अब पिसे हुए मिश्रण को दोबारा पैन में डालें और इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च मिलाएं. फिर सूप को 5 मिनट तक गर्म करें. 
  • तैयार सूप को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें. 
  • सुबह के समय कुछ हल्का खाने या पीने का मन हो, तो यह सूप अच्छा ऑप्शन है. 

सूप के साथ नाश्ते में क्या खाएं?

अगर आप सुबह इस सूप को पी रही हैं तो इसके साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें भी शामिल करें. आप सूप के साथ उबले अंडे, दही, साबुत अनाज की ब्रेड या बेसन का चीला खा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ