MLC Election Results 2026: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना आज, UP-बिहार में किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

भारत के 4 राज्यों में आज विधान परिषद चुनाव की मतगणना है और 28 सीटों को चुनाव परिणाम दोपहर 12 बजे तक क्लीयर हो सकते हैं. मतगणना के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं और मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं.

MLC Election Result | UP Bihar | Maharashtra Karnataka

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. (Credit-AI)

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों का इंतजार है. चारों राज्यों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान हुआ था. अब 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा. इन 28 सीटों में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटें शामिल हैं. मतगणना के बाद साफ हो जाएगा कि बीजेपी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों में किसने बाजी मारी है. इन चुनावों के नतीजों पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ