Attack on Arvind Kejriwal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। शनिवार शाम दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में पदयात्रा के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर लिक्विड फेंकने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में एक शख्स हाथ में छोटी शीशी लिए आप नेता की तरफ बढ़ता है।
युवक केजरीवाल पर कुछ स्पे करने का प्रयास करता है कि इससे पहले उनके आसपास मौजूद आप कार्यकर्ता और पूर्व सीएम के सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ लेते हैं। चंद सेकंड की वीडियो में दिख रहा है कि अपने नेता पर हमले के प्रयास से गुस्साई भीड़ आरोपी युवक की जमकर पिटाई लगाती है। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को भीड़ से किसी तरह बचाकर लेकर जाते हैं।
ये भी पढ़ें: हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, अजमेर दरगाह में किया है मंदिर होने का दावा
आरोपी पुलिस हिरासत में, FIR दर्ज
पु़लिस के अनुसार आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान कर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी का मेडिकल करवाया गया है। उसके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से परामर्श किया है। प्रारंभिक छानबीन में युवक के पास कोई हथियार नहीं मिला है। उसने क्यों पूर्व सीएम पर हमला किया? क्या उससे ऐसा किसी ने करवाया है? इन सब सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। बता दें आप नेता अरविंद केजरीवाल पर पहले भी पदयात्रा के दौरान हमले हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: तो क्या भूल जाएंगे दिल्ली की सर्दी! 5 साल में सबसे गर्म रहा नवंबर, डरा रही है ये रिपोर्ट
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
13 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
16 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
16 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
16 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
19 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
21 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines