Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, गोवा वाले घर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Nana Patekar Death Reason

नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? Image Credit- IMDB

Nana Patekar Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. वहीं, फैंस को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि अचानक नाना पाटेकर का निधन कैसे हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें घर में बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टर ने उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है और लगभग 45 मिनट सीपीआर देने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर बेहोश मिले थे नाना पाटेकर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर गोवा वाले घर में सुबह करीब 5:20 बजे गंभीर हालत में पाए गए. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी उनके निधन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह उसी समय पुणे में थे और गोवा पहुंच रहे थे.

क्या था नाना पाटेकर की मौत का कारण?

मीडिया रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को नाना पाटेकर की मौत का कारण बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया और अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. हालांकि, इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत के सही कारण को जानने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा.

विज्ञापन

क्या होता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें दिल अचानक बॉडी को खून देना बंद कर देता है. इसकी वजह से इंसान कुछ ही समय में बेहोश हो सकता है और सांस लेना बंद कर सकता है. कार्डियक अरेस्ट में इंसान के बचने की संभावना बहुत ही कम होती है.

नाना पाटेकर का रहा शानदार फिल्मी सफर

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई. उन्होंने परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, प्रहार, अब तक छप्पन और वेलकम जैसी फिल्मों में शानदार काम किया. इसके अलावा, वह अपना निर्देशन में भी हाथ आजमा चुके थे. फिल्म प्रहार उनके करियर की अच्छी फिल्मों में शामिल है. उनके अचानक निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ