हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता को मिली जान से मारने की धमकी, अजमेर दरगाह में किया है मंदिर होने का दावा

Vishnu Gupta death threat: शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मसले पर एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की दो टीमें बनाई गई हैं।

vishnu gupta

vishnu gupta

Vishnu Gupta death threat: अजमेर दरगाह शरीफ में शिव मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। हिंदू सेना के अध्यक्ष ने इस बारे में दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विष्णु गुप्ता को कनाडा और इंडिया में एक अन्य जगह से ये धमकी मिली है। पुलिस को दी शिकायत में  विष्णु ने बताया है कि दो बार मोबाइल पर कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। विष्णु गुप्ता ने धमकी का ऑडियो रिकॉर्डिंग भी अपनी शिकायत की कापी के साथ दिल्ली पुलिस को दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस एक्शन मोड में, साइबर एक्सपर्ट जांच में जुटे 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस मसले पर एक्शन मोड में आ गई है। इस मामले की जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट की दो टीमें बनाई गई हैं। धमकी भरे कॉल किसके थे और कहां से आए तकनीकी सर्विलांस से इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार संवेदनशील केस होने के चलते पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

‘धमकी से डरने वाले नहीं’

वहीं, धमकी मिलने के बाद विष्णु गुप्ता में मीडिया में बयान दिया कि मैं ये कहना चाहता हूं हम ऐसे धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। मैं और मेरा संगठन हम कानून के तहत काम कर रहे हैं और कोर्ट जाना हमारा अधिकार है। हम कोर्ट के माध्यम से अपने मंदिरों को वापस लेकर रहेंगे और इसी कड़ी में अजमेर दरगाह में पहले संकट मोचन महादेव मंदिर था, इस बात की जांच होने के चलते बता दें ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ