'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', दिल्ली पुलिस पर आरोप लगा सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी

दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्षी सांसदों को रोकने पर बवाल मच गया, जहां कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पुलिस पर हाथापाई, नोचने और जमीन पर गिराने का गंभीर आरोप लगाया. तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर ही लेट गईं और ऐलान किया कि वह यहां से बिल्कुल नहीं हटेंगी. INDIA गठबंधन के सांसदों को जंतर-मंतर जाने से रोके जाने के बाद राजधानी की सड़कों पर भारी तनाव और हंगामा देखने को मिला.

Priyanka Gandhi Vadra, INDIA Bloc Protest, Delhi Police Scuffle, Jantar Mantar Protest

तबीयत बिगड़ने पर प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर ही लेट गईं और ऐलान किया कि वह यहां से बिल्कुल नहीं हटेंगी. Credit: ANI

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मसले पर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने रोक दिया. इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं.
प्रियंका गांधी ने पुलिसिया कार्रवाई पर तीखा आक्रोश जताते हुए कहा कि वे केवल चुनाव आयुक्त से मिलने का वक्त मांग रहे थे, लेकिन सांसदों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “यह तरीका है उन सांसदों से पेश आने का जो सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग कर रहे हैं? वे सांसदों को पीट रहे हैं. पुलिस वालों ने मुझे हर जगह नोचा है. उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया.”

विज्ञापन

‘अब हम यहां से एक इंच नहीं हिलेंगे’

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज प्रियंका गांधी ने सड़क पर ही डटे रहने का फैसला लिया. उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “अब हम यहां से कहीं नहीं जाने वाले हैं. वे अपनी फोर्स को पीछे हटाएं, मैं यहां से बिल्कुल नहीं हटूंगी.”
प्रदर्शन और नोकझोंक के बीच प्रियंका गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ती हुई दिखी, जिसके बाद वह सड़क पर ही लेट गईं. जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे विपक्षी नेताओं की बस को रोके जाने और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

पुलिस हिरासत से राहुल गांधी ने दिखाया विक्ट्री साइन

पुलिस द्वारा रोके जाने और हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी का अंदाज चर्चा का विषय बन गया. पुलिस हिरासत के दौरान उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों की तरफ हाथ हिलाया और पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘विक्ट्री साइन’ दिखाया. उनके चेहरे पर किसी तरह की शिकन नहीं दिखी, बल्कि वे मुस्कुराते हुए मीडिया का अभिवादन करते नजर आए. सांसदों का कहना था कि वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर उन्हें रोकने की कोशिश की. इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ