Nana Patekar Death News: अलविदा नाना पाटेकर! पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज अभिनेता, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. सोशल मीडिया पर हर कोई एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है. वहीं अभी भी उनके फैंस को यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक्टर अब हमारे बीच नहीं रहे हैं.

Nana Patekar Death News

Nana Patekar Death News:  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया था. एक्टर का अचानक दुनिया से चले जाना फैंस के साथ-साथ फिल्म जगत को भी काफी बड़ा झटका लगा है. दरअसल, नाना का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है. एक्टर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैथिक गांव पुणे के डोंजे गांव में हुआ है. एक्टर के अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से लेकर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ मौजूद रहे. आपको बता दें कि नाना पाटेकर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह 5:20 बजे मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

विज्ञापन

एक्टर के निधन से फैंस को लगा झटका

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. एक्टर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. नाना पाटेकर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद एक्टर को मृत घोषित कर दिया. एक्टर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि का सैलाब आ गया है. नेता और अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विज्ञापन

कौन थे नाना पाटेकर?

नाना पाटेकर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे थे. फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं एक्टर को ‘परिंदा’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था. एक्टर बॉलीवुड को कई आइकॉनिक फिल्में दे चुके हैं. इनमें ‘क्रांतिवीर’, ‘अंगार’, ‘परिंदा’, ‘अपहरण’, ‘नटसम्राट’, ‘शक्ति: द पावर’, ‘वेलकम’ और ‘सलाम बॉम्बे!’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

विज्ञापन

एक्टर की फैमिली

नाना पाटेकर के पिता का नाम दिनकर पाटेकर था और उनकी माता का नाम संजनाबाई पाटेकर था. एक्टर 7 भाई-बहन थे, लेकिन नाना पाटेकर ही हमेशा से एक्टर बनाना चाहते थे. बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी फैमिली का नाम रोशन किया. वहीं साल 1978 में एक्टर ने नीलकंती पाटेकर के साथ शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों की रहें अलग हो गई थी. वहीं एक्टर के दो बेटे हैं छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, बड़े बेटे का नाम दुर्वासा है.

LIVE UPDATES

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर उनके गांव डोंजे लाया गया है. यहां दिवंगत एक्टर नाना का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Nana Patekar Death News: जैकी श्रॉफ भी डोंजे गांव पहुंचे

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को अंतिम विदाई देने के लिए डोंजे गांव पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में एक्टर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गांव ले जाया जा रहा

नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है और अब उसे वहां से डोंजे गांव ले जाया जा रहा है. कुछ ही देर में दिवंगत एक्टर का अंतिम संस्कार होगा.

 

 

Nana Patekar Death News: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज यानी 8 अक्टूबर को निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार पुणे फार्म हाउस के पास होने वाला है. एक्टर के अंतिम संस्कार में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, तुकाराम मुंडे, कांग्रेस विधायक- भाई जगताप, केंद्रीय मंत्री-रामदास अठावले जैसे कई नेता पहुंचे हैं. 

Mortal remains of Nana Patekar are now being taken to his residence in Donje village, Pune Rural. He passed away this morning in Goa. (Video Source: DIO) https://t.co/4hjxRmgv7F

— ANI (@ANI) October 8, 2026

Nana Patekar Death News: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पहुंचा पुणे

दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर  का पार्थिव शरीर पुणे एयरपोर्ट पहुंच गया है. बता दें कि दिवंगत एक्टर के फार्महाउस के पास ही उनका अंतिम संस्कार होगा.

Nana Patekar Death News: सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट की छात्राएं ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट की छात्राएं जैसे- रश्मिता महाराणा, सोनाली आलूक और मोनालिसा महाराणा ने मशहूर भारतीय एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और एक चलती-फिरती सैंड आर्ट एनिमेशन बनाई है.

Nana Patekar Death News: फैंस ने नाना पाटेकर का किया अंतिम दर्शन, फार्म हाउस लाया जा रहा पार्थिव शरीर

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का फैंस ने नम आंखों से बैम्बोलिम के GMC में अंतिम दर्शन किया है. वहीं अब दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर गोवा से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया गया है, जिसके बाद पुणे में नाना पाटेकर के फार्म हाउस 'नानाची वाडी' में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर साल 2023 में फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम संस्कार को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Nana Patekar Death News: राजपाल यादव ने नाना पाटेकर को लेकर किया भावुक पोस्ट

एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में फिल्म वनवास में नाना पाटेकर के साथ नजर आए थे. राजपाल ने एक्स पर फिल्म के सीन्स को शेयर किया और एक्टर को याद किया है.

नाना भाऊ के साथ हाल ही में ‘वनवास’ के दौरान फिरसे स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। इतने वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ फिरसे काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था। उन्हें सिर्फ़ उनके किरदारों के ज़रिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जानने और उनसे कई बार मिलने का मौका मिला है और उनकी सादगी और अपनेपन की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही, लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज़्यादा है। भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🏻

— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) October 8, 2026

Nana Patekar Death News: साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने नाना पाटेकर के लिए श्रद्धांजलि भरा ट्वीट किया है. एक्टर ने लिखा, 'एक अनोखे कलाकार… प्रेरणादायक अभिनेता… और अपनी जड़ों से जुड़े कलाकार! जो एक ही समय में ऊर्जावान और काव्यात्मक भी थे. 

One of the most unique gems of Indian cinema. Will always be observed, inspire & Admired . His craftsmanship will be remembered forever . Love & condolences to the near & dear . ॐ SHANTHI 🤍

— Allu Arjun (@alluarjun) October 8, 2026

Nana Patekar Death News: अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर

गोवा न्यूज हब की रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए गोवा के GMC में कुछ समय के लिए रखा जाएगा

Nana Patekar Death News: 13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का आज यानी 08 अक्टूबर 2026 को 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए उन्होंने महज 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Nana Patekar Death News: साधारण जीवन जीते थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर अपनी लाइफ में अपने पुराने रिश्तों से बेहद गहराई से जुड़े हुए थे. 50-80 करोड़ के मालिक होने के बाद भी उन्होंने एक साधारण आदमी की तरह ही जीवन जिया है. वहीं एक्टर को इसलिए ही उनके फैंस इतना पसंद भी करते थे. उनके निधन पर आज पूरा देश सदमे में है और सभी लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Nana Patekar Death News: भारतीय सिनेमा में रहा बड़ा योगदान

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर का बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को अपना फैन बनाया है. वहीं एक्टर परिंदा, क्रांतिवीर, प्रहार: द फाइनल अटैक, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन, शक्ति: द पावर, वेलकम, राजनीति, तिरंगा, ओ रोमियो और हाउसफुल 5 जैसी फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन कर चुके हैं. अब श्रद्धा कपूर की 'ईठा' में भी नाना पाटेकर नजर आ सकते हैं. हिंदी फिल्मों के साथ-साथ नाना पाटेकर मराठी सिनेमा में भी काम कर चुके हैं.

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर अपने पिता के निधन से पूरी तरह टूट गए. मल्हार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल से बाहर निकल रहे हैं और वो फूट-फूटकर रो रहे हैं.

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर ने 'हाउसफुल 5' में किया था 'फूगड़ी' डांस

पिछले साल 2025 में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5' में 'नाना पाटेकर' ने धगडू का किरदार निभाया था. ये किरदार ऑडियंस को खूब पसंद आया था. वहीं एक्टर ने फिल्म में 'द फूगड़ी डांस' गाने पर डांस भी किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे सितारे नजर आए.

Nana Patekar Death News: अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने एक वीडियो शेयर कर शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही एक्टर ने भावुक कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने लिखा, 'कुछ घंटे पहले मुझे यह दिल दहला देने वाली खबर मिली कि मेरे मित्र नाना पाटेकर, जो भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं और इंसानों में से एक थे, अब हमारे बीच नहीं रहे. तुम्हारे परिवार और तुम्हें प्यार करने वाले सभी लोगों के प्रति मेरा प्यार और गहरी संवेदना. अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर. बहुत सारा प्यार.'

Nana Patekar Death News: कब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं. वहीं फैंस भी इस दुखद खबर से सदमे में हैं. एक्टर के अंतिम संस्कार की अपडेट्स भी सामने आ गई हैं. शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्टर का अंतिम संस्कार पुणे के फार्म हाउस में होगा.

Nana Patekar Death News: तनुश्री दत्ता का रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर नाना पाटेकर के परिवार के लिए संवेदनाएं व्यक्त की है. वहीं एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के लिए 'इविल डेड' शब्द का इस्तेमाल किया है. अब एक्ट्रेस का ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है.

Nana Patekar Death News: सुनील शेट्टी ने भी शेयर किया पोस्ट

सुनील शेट्टी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया है. इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की फोटो शेयर कर सुनील शेट्टी ने शोक जताया है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, 'ये बेहद चौंकाने वाली खबर है. अब आप जैसे लोग नहीं मिलते. आप चाहे कितनी भी ऊंचाइयों पर पहुंचे हों, आपकी जड़ें हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं. आप निडर, बेबाक और ईमानदार थे और अपने काम में माहिर थे. नाना जैसा कोई दूसरा नहीं. भाऊ, आपकी आत्मा को शांति मिले. आपके बिना सिनेमा जगत पहले जैसा नहीं रहेगा.'

Nana Patekar Death News: कंगना रनौत का टूटा दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी सासंद कंगना रनौत ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्टर की पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने शोक जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये बेहद दुखद और भयावह खबर है. नाना पाटेकर बेहद स्वस्थ और तंदुरुस्त दिखते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.'

Nana Patekar Death News: राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

विपक्ष लीडर राहुल गांधी ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी ने एक्टर के निधन पर शोक जताया है. राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. अपने अभिनय और किरदारों से उन्होंने भारतीय सिनेमा पर और दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है. इस पीड़ा के समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, मित्रों और समर्थकों के साथ हैं.'

Nana Patekar Death News: प्रकाश राज ने दी श्रद्धांजलि

प्रकाश राज ने भी नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने पोस्ट में लिखा, 'मेरे प्यारे नाना जी आपकी बहुत याद आएगी. साथ बिताए पल, बातचीत, बहस, आपके हाथ का बना खाना, आपका साझा किया ज्ञान, सब कुछ हमेशा याद रहेगा. मेरे जीवन के सफर में आने के लिए धन्यवाद. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे.

Nana Patekar Death News: अक्षय कुमार ने जताया शोक

नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार ने भी शोक जताया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने अपने 'वेलकम' के को-एक्टर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी है. एक्टर ने लिखा, 'नाना जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वे उन चुनिंदा अभिनेताओं में से थे जिन्हें दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, उनका जोश, हर अभिनय में उनकी ईमानदारी... वे बिल्कुल अनोखे थे. मुझे खुशी है कि हमें वेलकम में और फिर हाल ही में हाउसफुल 5 में साथ काम करने का मौका मिला. सेट की अनगिनत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. यकीन नहीं होता कि आप चले गए. सभी यादों के लिए धन्यवाद. आपकी कमी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती.'

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है. साथ ही एक्टर को श्रद्धांजलि भी दी है. पीएम ने लिखा, 'नाना पाटेकर जी जैसी तीव्रता, विशिष्टता और अमिट उपस्थिति वाले अभिनेता बहुत कम थे. उन्होंने हर भूमिका में अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया और हमें ऐसे किरदार दिए जो पीढ़ियों तक याद रहेंगे. हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान अपार था. उनके निधन से एक गहरा खालीपन आ गया है उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.'

Nana Patekar Death News

Nana Patekar Death News: राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया जाएगा. दरअसल एक्टर को पद्मश्री और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है. वहीं अब एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ ही विदा किया जाएगा.

Nana Patekar Death News: इस साल 2026 में इन फिल्मों-सीरीज में आए नजर

नाना पाटेकर इस साल आई 'ओ रोमियो' और 'सुबेदार' में भी नजर आ चुके हैं. इन दोनों ही फिल्मों से एक्टर ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं इसके साथ ही एक्टर 'संकल्प' वेब सीरीज में भी नजर आए थे. ये सीरीज 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और इसमें सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर सीन्स देखने को मिले. वहीं ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं. इस सीरीज ने नाना पाटेकर ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया था.

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर

भले ही अब एक्टर इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा हैं. एक्टर इस साल शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' पुलिसवाले का जबरदस्त रोल अदा करते नजर आए थे. वहीं अब एक्टर 2 और फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें श्रद्धा कपूर की 'ईठा' और 'शक्ति शालिनी' फिल्म शामिल हैं.

Nana Patekar Death News: एक्टर की फैमिली

नाना पाटेकर के पिता का नाम दिनकर पाटेकर था और उनकी माता का नाम संजनाबाई पाटेकर था. एक्टर 7 भाई-बहन थे, लेकिन नाना पाटेकर ही हमेशा से एक्टर बनाना चाहते थे. बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी फैमिली का नाम रोशन किया. वहीं साल 1978 में एक्टर ने नीलकंती पाटेकर के साथ शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों की रहें अलग हो गई थी. वहीं एक्टर के दो बेटे हैं छोटे बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है, बड़े बेटे का नाम दुर्वासा है.

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर की यादगार फिल्में

नाना पाटेकर बॉलीवुड के जाने-माने सितारे थे. फिल्म 'अग्नि साक्षी' में उन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं एक्टर को 'परिंदा' फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया गया था. एक्टर बॉलीवुड को कई आइकॉनिक फिल्में दे चुके हैं. इनमें 'क्रांतिवीर', 'अंगार', 'परिंदा', 'अपहरण', 'नटसम्राट', 'शक्ति: द पावर', 'वेलकम' और 'सलाम बॉम्बे!' जैसी फिल्में शामिल हैं.

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. एक्टर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर के निधन से बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है. नाना पाटेकर अपने गोवा वाले घर में बेहोश पाए गए और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ