बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे दिग्गज अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो बचपन से ही क्रिकेट बहुत ज्यादा पसंद करते थे. बचपन में वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. क्रिकेट में वो विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे.

Nana Patekar Big Fan of Virat Kohli

विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे नाना पाटेकर (Pic Credit- ANI)

बॉलीवुड के बहुत ही बड़े स्टार अभिनेता नाना पाटेकर का निधन हो गया है. नाना को उनके गोवा वाले घर में गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया. पहले घर में ही मेडिकल टीम बुलाई गई. लेकिन उस समय तक उन्होंने रिस्पांस देना बंद कर दिया था. जिसके बाद मणिपाल अस्पताल लेकर जाया गया. जहां पर भी डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक बचाने की कोशिश की. जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नाना बचपन में क्रिकेट खेलते थे. वहीं मौजूदा समय में वो विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे.

विज्ञापन

क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे नाना पाटेकर 

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर बचपन से ही क्रिकेट के बहुत बड़े फैन थे. साल 2015 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया था. नाना बचपन में बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते थे. उस समय वो ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान तो नाना पूरा टाइम टीवी के सामने ही रहते थे. इसके अलावा नाना भारतीय दिग्गज विराट कोहली के भी बहुत बड़े फैन थे. 

विज्ञापन

अपने बचपन की बात शेयर करते हुए नाना पाटेकर ने कहा था कि, ‘बचपन में मैं एक ऑफ स्पिन बॉलर था. क्योंकि उस वक्त मैं गरीब था और पॉकेट में क्रिकेट सीखने के पैसे नहीं होते थे. ऐसे में मैं शिवाजी पार्क चला जाता था और जो लोग वहां नेट प्रैक्टिस करते थे उनके लिए बॉलिंग करता था.’ बढ़ती उम्र के साथ ही नाना और भी ज्यादा क्रिकेट प्यार करते थे. उन्होंने कहा था कि आज भी उनके अंदर क्रिकेट ही बसता है. 

विराट कोहली को बहुत पसंद करते थे नाना 

हाल के समय में नाना भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बहुत ज्यादा पसंद करते थे. साल 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘विराट कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं. अगर विराट जल्दी आउट हो जाता है तो मेरा खाना खाने का मन नहीं करता.’ क्रिकेटरों के साथ भी नाना कई बार नजर आ चुके थे. वो दिग्गज सुनील गावस्कर के साथ भी कई इवेंट में दिखे थे. 

विज्ञापन

महान सचिन तेंदुलकर को भी नाना बहुत ज्यादा पसंद करते थे. नाना को क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच पसंद था. क्रिकेट और सिनेमा की तुलना करते हुए उन्होंने कहा था कि ‘दोनों में परीक्षा जैसी स्थिति होती है. क्रिकेटर का खेल पांच दिन तक चलता है, जबकि कलाकारों का काम डेढ़ से दो साल तक चल सकता है और आखिर में जनता ही फैसला करती है.’ हालांकि वो वनडे फॉर्मेट को भी बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ