Nana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें

Nana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें

nana patekar dies

प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) के कारण न‍िधन हो गया है. वे 75 साल के थे. जान‍िये अपने पीछे क‍ितनी संपत्‍त‍ि वो छोड़ गए हैं. (Photo - ANI)

Nana Patekar Ne Worth: बॉलीवुड के दिग्गज और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का आज दि‍ल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया. उनका फिल्मी सफर किसी मिसाल से कम नहीं है. 13 साल की उम्र में परिवार की आर्थिक मदद के लिए काम शुरू करने वाले नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई.

विज्ञापन

एक समय ऐसा था जब उन्हें महीने की कमाई के रूप में महज 35 रुपये मिलते थे. लेकिन अपनी कड़ी मेहनत और जबरदस्त एक्टिंग के दम पर वे 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं.

विज्ञापन

13 साल की उम्र में पहली कमाई:

नाना पाटेकर का बचपन बेहद गरीबी और तंगी में बीता. परिवार का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. महज 13 साल की उम्र में वे मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में फिल्मों के पोस्टर पेंट करने का काम करते थे. वे रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर काम पर जाया करते थे, जिसके लिए उन्हें 35 रुपये महीना मिलता था.

इसी मेहनत और संघर्ष के दम पर उन्होंने थिएटर से होते हुए बॉलीवुड में कदम रखा और अपनी खास संवाद शैली (Dialogue Delivery) से इंडस्ट्री पर छा गए.

विज्ञापन

जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स और वित्तीय संपत्ति का आकलन करने वाली वेबसाइट्स जैसे GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार नाना पाटेकर की कुल संपत्ति लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है. वे एक फिल्म के लिए आमतौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. यह फीस उनके रोल और फिल्म के बजट पर भी निर्भर करती है.

एक्टिंग के अलावा वे फिल्म डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन वेंचर्स और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स के जरिए भी बेहतरीन कमाई करते हैं.

विज्ञापन

कहां-कहां है प्रॉपर्टी?

करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद नाना पाटेकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उनके पास देश की कई प्राइम लोकेशंस पर शानदार प्रॉपर्टीज हैं. मुंबई के अंधेरी में उनका 750 स्‍क्‍वायर फीट का 1-BHK फ्लैट है. इसे उन्होंने सालों पहले महज 1.1 लाख रुपये में खरीदा था, जिसकी आज की बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है. वे लंबे समय तक अपनी मां के साथ इसी घर में रहे.

विज्ञापन

पुणे के पास खड़कवासला में उनका 27 एकड़ का विशाल फार्महाउस है, जिसमें 7 कमरे बने हैं. नाना पाटेकर को खेती का बहुत शौक है और वे यहां खुद गेहूं और धान की खेती करते हैं. पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर उनका एक शानदार मकान भी है. इसके अलावा गोवा में एक घर और मुरुड में उनकी पैतृक संपत्ति भी है.

नाना पाटेकर की यह कहानी साबित करती है कि अगर इंसान के अंदर कुछ कर दिखाने का जज्बा हो, तो 35 रुपये की मामूली दिहाड़ी से भी 80 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया जा सकता है. अपनी अपार दौलत के बावजूद वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों जैसे क‍ि किसानों की मदद के लिए बनाए गए नाम फाउंडेशन में लगाते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ