दिवाली से पहले आशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब 3 हजार की बजाय मिलेगा इतना भत्ता

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है. गवर्नर तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में जनता के कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया.

Delhi Government

दिवाली से पहले आशा वर्कर्स को रेखा सरकार ने बड़ी सौगात दी है. (Photo: File)

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है. गवर्नर तरनजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में जनता के कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली में ‘आशा सम्मेलन-2026’ और ‘आशा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भत्ते में बढ़ोतरी की.

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिलेगा कितना भत्ता?

करीब 6,690 आशा वर्कर्स ने प्रोत्साहन भत्ता 6 रुपये कर दिया है, जो पहले 3 हजार रुपये मिल रहा था. दिल्ली सरकार ने त्यागराज स्टेडियम में समारोह के दौरान अच्छा काम करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया. इस मौके पर दिल्ली के गवर्नर ने कहा कि जब नागरिक सेहतमंद होंगे, तभी दिल्ली का विकास होगा. आशा वर्कर्स गर्भवती महिलाओं, बच्चों और परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरुकता पहुंचाने में खास रोल निभाती हैं.

दिल्ली सीएम ने क्या कहा?

दिल्ली सरकार ने इस कार्यक्रम के दौरान मिशन अनमोल के विस्तार की भी शुरुआत की, जिसके तहत नवजात शिशुओं की गंभीर बीमारियों की वक्त रहते पहचान की जाएगी. इस अभियान से बीमारी का पता चलने पर सही समय पर इलाज शुरू किया जा सकेगा. बच्चों के जन्म के 24 से 72 घंटे के अंदर 63 बीमारियों की जांच की जाएगी. दिल्ली सरकार का टारगेट है कि वो 1.5 लाख की बजाय 2.5 लाख नवजात बच्चों की जांच कर सके. इस दौरान दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भी ऑर्गन डोनेशन पर भी जोर दिया. सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद सोटो पोर्टल के जरिए ऑर्गन डोनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. उन्होंने कहा कि अंगदान मानवता, संवेदना और जीवन के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ