Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में अचानक एक बहुमंजिला इमारत ढह गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा न पहुंचे.

Seemapuri Building Collapse, Delhi Police Advisory

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में अचानक एक तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया. CREDIT: SCREENGRAB

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर ताश के पत्तों की तरह ढह गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार का माहौल बन गया. इमारत गिरने से मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक जोरदार आवाज हुई और देखते ही देखते बहुमंजिला मकान जमींदोज हो गया. आसपास धूल का भारी गुबार छा गया. स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस व राहत एजेंसियों को हादसे की सूचना दी.

विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी. कॉल मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल ने युद्धस्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई बाधा न पहुंचे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह से सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और इनसे जुड़े आसपास के सभी मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है. रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और लोगों की मदद में जुटी हैं, जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन रही है.

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू

ट्रैफिक पुलिस की लोगों से खास अपील

ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि वे फिलहाल इस रूट से बचने की कोशिश करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. पुलिस ने कहा कि हर खाली लेन से एम्बुलेंस और राहत दल की गाड़ियां तेजी से घटनास्थल तक पहुंच सकेंगी. प्रशासन ने लोगों से सख्त हिदायत दी है कि हादसे वाली जगह के आसपास गाड़ियां न रोकें, न ही अवैध पार्किंग करें. इसके अलावा तमाशबीन बनकर वहां भीड़ न जुटाएं, जिससे राहत गाड़ियों को आने-जाने में परेशानी हो. मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है ताकि इमरजेंसी सेवाएं बिना रुकावट काम कर सकें.

विज्ञापन

सत्य निकेतन हादसे के ठीक एक महीने बाद घटना

यह दर्दनाक हादसा दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए पीजी हादसे के ठीक एक महीने बाद सामने आया है. वहां 6 सितंबर को मरम्मत कार्य के दौरान इमारत गिरने से सात लोगों की जान चली गई थी. उस घटना के बाद से ही दिल्ली नगर निगम (MCD) अवैध निर्माणों, खतरनाक इमारतों और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. मंगलवार को भी निगम ने ओल्ड सीमापुरी समेत कई इलाकों में तोड़फोड़ अभियान चलाया था. सीमापुरी हादसे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ