Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन से हर कोई सदमे में है. दिल का दौरा पड़ने की वजह से एक्टर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. भले ही अब एक्टर इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जिंदा हैं. एक्टर इस साल शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ पुलिसवाले का जबरदस्त रोल अदा करते नजर आए थे. वहीं अब एक्टर 2 और फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इनमें श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ और ‘शक्ति शालिनी’ फिल्म शामिल हैं. इन दोनों फिल्मों में एक्टर नजर आ सकते हैं.
कब रिलीज होगी ईठा?
फिल्मीबीट के अनुसार नाना पाटेकर श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ में भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन बाद में इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया और अब ये फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में नाना पाटेकर अहम किरदार निभाने जा रहे हैं. इसके साथ ही इस फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. श्रद्धा कपूर और नाना पाटेकर के साथ-साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं.
इस फिल्म में भी आएंगे नजर
वहीं मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी और थ्रिलर फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में नाना पाटेकर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार डायरेक्टर कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ-साथ अनीत पड्डा, विशाल जेठवा, विनीत कुमार सिंह और सीमा बिस्वास भी लीड रोल में हैं. फिल्म में अनीत पड्डा डबल रोल निभा रही हैं. वहीं अब नाना पाटेकर के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. बता दें अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.
इन फिल्मों और सीरीज में आए नजर
नाना पाटेकर इस साल आई ‘ओ रोमियो’ और ‘सुबेदार’ में भी नजर आ चुके हैं. इन दोनों ही फिल्मों से एक्टर ने फैंस को खूब एंटरटेन किया था. वहीं इसके साथ ही एक्टर ‘संकल्प’ वेब सीरीज में भी नजर आए थे. ये सीरीज 6 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और इसमें सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर सीन्स देखने को मिले. वहीं ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर भी देख सकते हैं. इस सीरीज ने नाना पाटेकर ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया था.