पिता बिजनेसमैन, पत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की पूरी फैमिली डिटेल्स

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनका परिवार शोकाकुल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फैमिली के 2 मेंबर्स भी फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे हैं.

IMAGE.jpg_60fcc0

नाना पाटेकर का परिवार (Photo-Fb/Malhar Patekar)

Nana Patekar Family Details: बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर नाना पाटेकर का दिल का दौरा पड़ने से 75 साल की उम्र में निधन हो गया. गोवा में उन्होंने आखिरी सांस ली. हम उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर जानते हैं, जिनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग रही है, लेकिन इस चकाचौंध के बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहद खूबसूरत थी. नाना अपने पीछे एक प्यारा सा परिवार छोड़ गए हैं, जो उनके निधन पर गमजदा है.

विज्ञापन

लाइमलाइट से दूर रहा परिवार

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक रहे हैं. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है. 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुड में विश्वनाथ पाटेकर के तौर पर जन्मे नाना एक साधारण परिवार में पले-बढ़े और उन्होंने अक्सर अपने बचपन और माता-पिता के बारे में बात की है.

विज्ञापन

नाना पाटेकर की वाइफ

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलाकांति पाटेकर से शादी की. वो भी थिएटर और मराठी सिनेमा से जुड़ी रही हैं. आपसी मतभेदों के कारण ये नाना बाद में अपनी पत्नी से अलग रहने लगे, हालांकि वाइफ ने अक्सर नाना का मुश्किल वक्त में काफी साथ दिया.

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Wife: कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

नाना पाटेकर के बेटे

नाना और नीलाकांती पाटेकर के 2 बेटे हुए जिनका नाम दुर्वासा और मल्हार है. बीमारी के के कारण दुर्वासा की मौत तकरीबन ढाई साल की उम्र में हो गई थी. उनके छोटे बेटे, मल्हार पाटेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है. वो नाना के प्रोडक्शन के काम और ‘नाम फाउंडेशन’ से भी जुड़े रहे हैं और आज सोशल वर्क भी करते हैं.

विज्ञापन

उनके पिता और मां

नाना के पिता गजानन पाटेकर टेक्सटाइल के बिजनेस से जुड़े थे. नाना ने अपने शुरुआती बचपन का ज्यादातर समय मुरुड में अपने भाइयों के साथ बिताया, जबकि उनके पिता मुंबई में काम करते थे. उनकी मां, निर्मला पाटेकर एक हाउसवाइफ थीं और नाना उन्हें प्यार करने वाली लेकिन सख्त स्वभाव वाली बताते थे. निर्मला नाना की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बनी रहीं, 29 जनवरी 2019 को 99 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.

विज्ञापन

नाना पाटेकर के भाई

नाना 3 भाइयों में सबसे छोटे हैं. उनके भाई अशोक पाटेकर और दिलीप पाटेकर हैं. तीनों भाइयों ने अपना बचपन मुरुड में साथ बिताया जिसके बाद परिवार मुंबई आ गया. सिनेमा में इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद, नाना पाटेकर ने काफी हद तक अपनी लाइफ को प्राइवेट रखा है और वो शायद ही कभी पब्लिक में अपने फैमिली के बारे में डिटेल से बात करते हैं, लेकिन परिवार से उनका जुड़ाव काफी गहरा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ