Delhi Power Cut Alert: छतरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नजफगढ़ समेत दिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को रहने वाली है बिजली गुल! यहां चेक करें अपना एरिया

Delhi Mein 08 October ko Kahan Kategi Bijli: देश की राजधानी दिल्ली में 8 अक्टूबर 2026 को कई घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली कौटती होने वाली है, जिसको लेकर बिजली डिस्कॉम कंपनी BSES और TATA POWER DDL ने आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है. आइए जानते हैं कितने बजे से गुल रहेगी बिजली और क्यों?

Delhi Power Cut Alert 8 October 2026

दिल्ली में 8 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? (Image: AI/TATA POWER)

राजधानी दिल्ली में बिजली सप्लाई को बेहतर बनाए रखने के लिए बिजली डिस्कॉम कंपनी द्वारा अलग-अलग इलाकों में आए दिन रखरखाव कार्य चलता रही रहता है. माना जा रहा है कि दिल्ली में जैसे-जैसे आबादी बढ़ रही है, उसी के साथ बिजली खपत भी तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखकर पुरानी लाइन को ठीक किया जा रहा है, ताकि बिजली सप्लाई पहले से ज्यादा सुरक्षित और मजबूत रहे. इसी कड़ी में BSES और TATA Power-DDL ने 8 अक्टूबर 2026 (Maintenance Shutdown Schedule for BRPL and TATA POWER-DDL on :- 08-10-2026) को लेकर आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल जारी किया, जिसके तहत दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा और उस दौरान उन इलाकों में बिजली सप्लाई भी बाधित रहेगी. आइए जानते हैं दिल्ली में कहां-कहां 8 अक्टूबर को बिजली कट रहेगी और कब बहाल होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

BSES द्वारा जारी आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, ये बिजली रखरखाव कार्य BRPL के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किया जाना है. इस वजह से जो डिवीजन प्रभावित रहने वाले हैं, उनमें मुंडका, विकासपुरी, टैगोर गार्डन, पालम, खानपुर, छतरपुर, हौज खास, नांगलोई, जनकपुरी, वसंत कुंज, सरिता विहार, आर.के. पुरम, मोहन गार्डन, जाफरपुर, नजफगढ़, निजामुद्दीन, साकेत, पंजाबी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, उत्तम नगर, नेहरू प्लेस और अलकनंदा जैसे कई डिवीजनों शामिल हैं. वहीं, Tata Power-DDL के अनुसार, पीतमपुरा, मॉडल टाउन, बादली, नरेला, किरारी, मंगोलपुरी, रोहिणी, बादली के अंतर्गत आने वाले कई इलाके प्रभावित रहने वाले हैं.

देखें लिस्ट

BRPL बिजल़ी कटौती शेड्यूल – 08/10/2026

BSES BRPL बिजली कटौती शेड्यूल (08-10-2026) – मुख्य घनी आबादी वाले क्षेत्र

क्र. सं. डिवीजन (Division) कटौती का समय (Time) कारण (Reason) प्रभावित मुख्य क्षेत्र (Area)
1 पालम (PALAM) 11:00 – 14:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव सेक्टर 9 द्वारका, द्वारका
2 जनकपुरी (JANAKPURI) 11:00 – 13:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव ब्लॉक BD, गुरुनानक पुरा, जनकपुरी
3 विकासपुरी (VIKASPURI) 11:00 – 15:00 RMU मेंटेनेंस मनोहर नगर, विकासपुरी
4 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (NEW FRIENDS COLONY) 11:00 – 14:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव शाहीन बाग, जसोला विहार
5 हौज खास (HAUZ KHAS) 10:00 – 13:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैंपस
6 वसंत कुंज (VASANT KUNJ) 11:00 – 14:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव महिपालपुर एक्सटेंशन, महिपालपुर
7 उत्तम नगर (UTTAM NAGAR) 11:00 – 14:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव ब्लॉक C उत्तम विहार, ब्लॉक C महिंद्रा पार्क, बिंदापुर
8 आर.के. पुरम (R K PURAM) 10:00 – 13:00 ट्रांसफॉर्मर रखरखाव इण्डियन एयरलाइंस और एयर इंडिया एस्टेट, वसंत विहार

BSES-BRPL पावर कट –Link

विज्ञापन

TATA POWER-DDL बिजली कटौती शेड्यूल (08-10-2026)

शटडाउन का समय

अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस कार्य दिनभर अलग-अलग स्लॉट में पूरा किया जाएगा. अधिकतर क्षेत्रों में बिजली कटौती का मुख्य समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रहेगा. हालांकि, कुछ डिवीजनों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक, दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक और दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक काम चलेगा. इसके अलावा, कुछ इलाकों में सुबह 08:00 से 10:00 बजे, सुबह 09:00 से 12:00 बजे, शाम 03:30 से 05:30 बजे और देर रात 12:10 से 01:10 बजे के बीच भी पावर कट रहेगा.

क्या-क्या काम होंगे?

आधिकारिक शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, यह बिजली कटौती पावर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए की जा रही है. इस दौरान BRPL के अंतर्गत क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर का प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (नियमित रखरखाव), ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट (बदलने) और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा. साथ ही, कई इलाकों में, एलटी सर्किट (LT Circuit) की नई केबल बिछाना व मेंटेनेंस, 11KV फीडर की पेड़ों से सुरक्षा के लिए ट्री ट्रिमिंग (पेड़ों की छंटाई), आरएमयू (RMU) मेंटेनेंस व सुधार और हाई वोल्टेज डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (HVDS) के रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा. वहीं, TATA Power-DDL के अंतर्गत क्षेत्रों में प्लान के अनुसार मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट का काम (पोल लगाना), खराब एसेट को ठीक करना (I/R रिपेयर), प्रोजेक्ट का काम (RMU बदलना), सुरक्षा के लिए PSD (RMU बदलना) आदि काम किए जाएंगे.

विज्ञापन

क्या करें और क्या नहीं?

अगर आपका एरिया प्रभावित लिस्ट में शामिल है, तो आप पहले ही कुछ जरूरी कार्य निपटा लें, जैसे पानी की टंकी भरना, मोबाइल चार्ज करना, नहाना और कपड़े धोने, ताकि जब बिजली सप्लाई बंद हो जाए, तो आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस बात का खास ध्यान रखें कि जब बिजली सप्लाई बहाल हो जाए, तो तुरंत भारी बिजली उपकरणों, जैसे फ्रिज, एसी को चालू न करें, बल्कि थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि अगर किसी कारण बिजली वोल्टेज में उतार-चढ़ाव रहता है, तो आपके घर में मौजूद कई उपकरण खराब हो सकते हैं. इसके अलावा बिजली बहाल होने के बाद आपको किसी तरह की समस्या हो तो, बिना देरी कस्टमर केयर पर संपर्क करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ