जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में; सांसदों का पुलिस पर हाथापाई का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे INDIA गठबंधन के सांसदों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, वहीं सांसदों ने बस रोकने और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रियंका गांधी ने भी पुलिसिया कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.

Rahul Gandhi Detained, INDIA Bloc Protest, Delhi Police Jantar Mantar, Priyanka Gandhi

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, Credit: ANI

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला. पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान विपक्षी सांसदों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई. जंतर-मंतर के पास हुए इस बवाल में कई विपक्षी सांसदों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार और हाथापाई करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. इस पूरे घटनाक्रम और तीखी बयानबाजी के बाद दिल्ली का राजनीतिक तापमान फिर चरम पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

‘सालों बाद दिखा ऐसा बर्बर मंजर’

‘INDIA’ के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर राजद के राज्यसभा सांसद डॉ. मनोज कुमार झा ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा, “इन्होंने बेहद बर्बर लाठीचार्ज किया है. सत्ता में बैठे लोग पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं और ऐसी दमनकारी कार्रवाई केवल कायरता को दर्शाती है. उन्होंने कहा, “आप सब एक्सपोज हो चुके हैं. आप सभी कायर हैं. हमने कई सालों से ऐसा मंजर नहीं देखा था. यह बर्बरता की पराकाष्ठा है.”

विज्ञापन

‘हमें बस से भी जाने नहीं दिया जा रहा’

गठबंधन के सांसदों का कहना है कि वे चुनाव आयोग से मिलने जा रहे थे और इसके लिए उन्होंने लिखित आवेदन भी दिया था. कांग्रेस सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि लगभग 300 सांसद चुनाव आयोग से मिलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें बस से आगे नहीं बढ़ने दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बस को हर 10 मिनट में रोका जा रहा था और प्रदर्शन की जगह तक पहुंचने से भी महरूम रखा गया. सांसद ने इस घटनाक्रम को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार दिया.

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

प्रदर्शनकारी सांसदों की बस से राहुल गांधी के साथ बाहर निकलीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई. प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “क्या यह तरीका है? आप खुद देख सकते हैं कि यहां क्या किया जा रहा है.”
सांसदों का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और चुनाव आयोग के समक्ष जाने से जानबूझकर रोका जा रहा है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ