Thakurganj Election Result 2025: ठाकुरगंज सीट पर JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल ने लहराया जीत का परचम, AIMIM के गुलाम हसनैन को हराया
Thakurganj Election Result 2025: ठाकुरगंज सीट पर JD(U)-RJD और AIMIM के बीच कड़ा मुकाबल रहा. ऐसे में अब इस सीट की किस्मत का फैसला हो गया है. जदयू के गोपाल कुमार अग्रवाल ने जीत का परचम लहरा दिया है.
Thakurganj Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए 14 नवंबर का दिन ऐतिहासिक रहा. राज्य की 243 सीटों पर फैसला आ चुका है और एनडीए को चौथी बार जीत मिली है. बिहार की अहम सीटों में से किशनगंज जिले की ठाकुरगंज विधानसभा सीट की किस्मत का फैसला हो गया है. इस सीट पर JD(U) ने जीत दर्ज की है. JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल ने 85243 वोटों से जीत हासिल की है. उनका मुकाबला AIMIM के गुलाम हसनैन के साथ रहा. इनके बीच हार जीत का 8822 वोटों का फासला रहा. AIMIM के गुलाम हसनैन को 76421 वोट मिले हैं.
साल 2020 में यह सीट राजद के खाते में थी. इस पर सऊद आलम ने जीत दर्ज की थी. 2015 में नौशाद आलम ने जदयू को इस सीट से जीत दर्ज कराई थी. आपको बता दें कि गोपाल 2005 में ठाकुरगंज सीट से सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं.
साल 2020 में RJD उम्मीदवार सऊद आलम को 79,909 वोट मिले थे. वहीं, चुनीव मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवार को 56,022 वोट मिले थे.
विज्ञापन
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
सऊद आलम
RJD
79,909
गोपाल कुमार अग्रवाल
निर्दलीय
56,022
नौशाद आलम
JDU
22,082
ठाकुरगंज विधानसभा सीट से 2015 के चुनावी आंकड़े
साल 2015 में JDU से उम्मीदवार नौशाद आलम को 74,239 वोट मिले थे. वहीं, LJP से उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवाल को 66,152 वोट मिले थे.
उम्मीदवार का नाम
पार्टी का नाम
कितने मिले वोट
नौशाद आलम
JDU
74,239
गोपाल कुमार अग्रवाल
LJP
66,152
फैयाज आलम
SP
12,136
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Thakurganj Election Result 2025 LIVE: 3499 वोटों से आगे AIMIM के गुलाम हसनैन
ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर AIMIM के गुलाम हसनैन आगे चल रहे हैं. वह 3499 वोटों से आगे चल रहे हैं. JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल पहले इस सीट पर आगे चल रहे थे. लेकिन अब पीछे हो गए हैं.
Thakurganj Election Result 2025 LIVE: ठाकुरगंज सीट पर AIMIM गुलाम हसनैन आगे
बिहार की ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल आगे चल रहे थे और दूसरे नंबर पर RJD के सऊद आलम थे. लेकिन, अब इस सीट पर AIMIM गुलाम हसनैन ने बढ़त बना ली है और वह लीड कर रहे हैं. वहीं गोपाल कुमार दूसरे नंबर पर आ गए हैं और सऊद आलम तीसरे पर हैं.
Thakurganj Election Result 2025 LIVE: ठाकुरगंज सीट JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल आगे
बिहार की ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों मेंJD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल आगे चल रहे हैं. वहीं, RJD के सऊद आलम पीछे चल रहे हैं.
Thakurganj Election Result 2025 LIVE: ठाकुरगंज सीट पर RJD के सऊद आलम और JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबला
ठाकुरगंज सीट पर JD(U)-RJD के बीच कड़ा मुकाबल है. आज बिहार चुनाव के नतीजों का दिन है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस सीट पर RJD के सऊद आलम और JD(U) के गोपाल कुमार अग्रवाल के बीच मुकाबला, है.
Thakurganj Election Result 2025 LIVE: ठाकुरगंज विधानसभा सीट से 2020 के चुनावी आंकड़े
साल 2020 में RJD उम्मीदवार सऊद आलम को 79,909 वोट मिले थे. वहीं, चुनीव मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार गोपाल कुमार अग्रवार को 56,022 वोट मिले थे.