Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

WEATHER_7a2893

दिल्ली और एनसीआर में 4 अक्टूबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. (Photo: ANI)

विज्ञापन

भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. उत्तर भारत के बचे हुए हिस्सों के साथ गुजरात और मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई जारी है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी मानसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. हालांकि, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. वहीं दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो सर्दियों के आने से पहले अब शाम को हवा में थोड़ी ठंडक महसूस होने लगी है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 4 अक्टूबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दोपहर में हवा की स्पीड बढ़कर 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. शाम और रात में पश्चिमी हवाएं चलेंगी और उनकी रफ्तार करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

विज्ञापन

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कर्नाटक में 5 और 6 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है. तमिलनाडु, पुडुचेरी में 4 से 6 अक्टूबर के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में 6 से 8 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. 4 अक्टूबर से ही आसमान में बादल छाने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 9 अक्टूबर के दौरान कई जगह बारिश हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 9 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर 4 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश

ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 3 से 9 अक्टूबर तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर और बिहार में 6 से 9 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 4 से 9 अक्टूबर तक हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ