'राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय...', तेज प्रताप यादव के 'जयचंद' ट्वीट पर तेजस्वी की पहली प्रतिक्रिया

Tejashwi yadav On Tej Pratap Yadav : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच तेजस्वी यादव ने बड़े भाई तेज प्रताप यादव के जयचंद ट्वीट पर पहली प्रतिक्रिया दी।

Tejashwi Yadav-Tej Pratap

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव। (File Photo)

विज्ञापन

Tejashwi yadav On Tej Pratap Yadav : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ गई है। इस बीच बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता से पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार को घेरा और तेज प्रताप यादव के जयचंद ट्वीट पर पहली प्रतिक्रिया दी।

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को ट्वीट कर इशारों में पार्टी के कुछ नेताओं को ‘जयचंद’ कहा था। जब मीडिया ने इस पर तेजस्वी यादव से सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो निर्णय लिया है, वह पार्टी और बिहार की भलाई के लिए है। उनके निर्णय के आगे मैं कुछ नहीं कहूंगा। मैं किसी के निजी जीवन पर कोई टिप्पणी नहीं करता।

विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार को फ्लॉप बताया

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था चरमराया गई है। उन्होंने डबल इंजन सरकार को पूरी तरह से फ्लॉप बताया और कहा कि बिहार की जनता अब ऊब चुकी है। मुख्यमंत्री किसी भी गंभीर मुद्दे पर अफसोस नहीं जताते दिखते हैं। उन्हें शायद पता ही नहीं कि राज्य में क्या हो रहा है?

राज्य में अपराधियों का बोलबाला : तेजस्वी

उन्होंने कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब राज्य में गोलीबारी की घटना न हो। मुख्यमंत्री के आवास के पास भी गोलियां चल रही हैं। सचिवालय के सामने अपराध हो रहे हैं। प्रशासनिक अराजकता फैली हुई है।

विज्ञापन

सत्ता पक्ष ने 15 साल में क्या किया? जवाब दे : नेता प्रतिपक्ष

तेजस्वी ने दलित बच्ची की संदिग्ध मौत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी नेता ने उस मुद्दे पर एक शब्द तक नहीं कहा। यह सरकार सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने में लगी है। जनता की पीड़ा और न्याय की बात अब इस सरकार के एजेंडे में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष बार-बार 15 साल के राजद शासन की बात करता है, जबकि अब उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने 15 साल में क्या किया? सिर्फ सवाल पूछने से काम नहीं चलेगा, अब जवाब देने का समय है। जनता सब देख रही है और इस बार नई सोच के साथ हम जनता के बीच जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ