Sugauli Election Result 2025: सुगौली से चिराग पासवान की LJP के राजेश कुमार जीते, तेज प्रताप यादव के उम्मीदवार श्याम किशोर हारे
Sugauli Election Result 2025 LIVE Updates: आज सुगौली विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम (Bihar Chunav Natije 2025) आने वाले हैं। एनडीए की तरफ से एलजेपी ने यहां से राजेश कुमार को टिकट दिया था। वहीं महागठबंधन का पर्चा रद्द होने की वजह से वीआईपी ने तेजप्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को समर्थन दिया।
Sugauli Election Result 2025: बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से 24 राउंड की काउंटिंग के बाद चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी (LJP) के राजेश कुमार चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं. उन्होंने 98875 वोट मिले, जिन्होंने तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल के श्याम किशोर चौधरी को हराया, जिन्हें 40684 वोट मिले. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 58191 वोटों का रहा. वहीं तीसरे नंबर पर बहुजन समान पार्टी के जुल्फीकार आफताब रहे, जिन्हें 25036 वोट मिले.
बिहार की सुगौली विधानसभा सीट से आज सुबह ठीक 8 बजे मतगणना शुरू हो गई थी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई थी. साढ़े 8 बजे से EVM खुलीं और काउंटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद 9 बजे से रुझान आने लगे थे. सुगौली सीट पर दूसरे फेस में 11 नवंबर को चुनाव हुए थे।
एनडीए की तरफ से इस बार पहली बार साथ चिराग पासवान विधानसभा चुनाव साथ लड़ रहे हैं। इस बार यह सीट चिराग पासवान के खाते में गई है। चिराग की पार्टी एलजेपी ने यहां से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी ने मुकेश सहनी को मनाने के लिए अपना किला छोड़ दिया।
मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के खाते में सीट आ गई। लेकिन नामांकन के दौरान गलती करने से प्रत्याशी शशि भूषण सिंह का पर्चा रद्द हो गया। शशि भूषण सिंह सुगौली से वर्तमान विधायक भी हैं। पर्चा रद्द होने के बाद मुकेश सहनी की पार्टी ने तेज प्रताप की पार्टी जनशक्ति जनता दल को समर्थन दिया था। तेजप्रताप ने यहां से श्याम किशोर चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
साल 2020 के परिणाम
पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में इस सीट पर आरजेडी ने जीत हासिल की थी। आरजेडी के शशि भूषण सिंह ने 65,267 वोट पाकर जीत हासिल की थी। वहीं वीआईपी के रामचंद्र सहनी 61,820 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर रहे थे।
प्रत्याशी
पार्टी
वोट
शशि भूषण सिंह
आरजेडी
65,267 (जीत)
रामचंद्र सहनी
वीआईपी
61,820 (हार)
साल 2015 के परिणाम
साल 2015 में यह सीट बीजेपी के खाते में रही थी। बीजेपी के रामचंद्र सहनी ने 62,384 वोट लेकर जीत हासिल की थी। वहीं आरजेडी के ओम प्रकाश चौधरी 54,628 वोट पाकर रनर अप प्रत्याशी रहे थे।