सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का बिहार में आगाज, 20 देशों के 300 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर

बिहार में पहली बार सेपक टकरॉ वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विश्व के 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग लेंगे। 20 से 25 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इसका आयोजन किया जा रहा है।

Sepak Takraw World Cup 2025

Sepak Takraw World Cup 2025

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 के शुभारंभ की घोषणा कर इस खेल प्रतियोगिता की औपचारिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ी और आयोजकों के साथ सेपक टाकरा वर्ल्ड कप के सामने तस्वीर भी खिंचवाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी और मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान में जाकर खिलाड़ियों और प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बिहार में पहली बार सेपक टाकरा वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विश्व के 20 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ी और प्रशिक्षक भाग लेंगे। 20 से 25 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में इसका आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

बिहार ने रचा नया इतिहास

इस खेल का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन कर बिहार ने नया इतिहास रचा है। यह बिहार के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। इस आयोजन से न केवल बिहार को वैश्विक खेल मंच पर एक नई पहचान मिलेगी बल्कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और प्रतिस्पर्धा का अनुभव होगा।

सेपक टाकरा दक्षिण-पूर्व एशिया का एक पारंपरिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी बांस से बनी एक विशेष गेंद (सेपक) को पैरों, सिर, घुटनों और छाती की मदद से खेलते हैं। इसे फुटबॉल और वॉलीबॉल का मिश्रण कहा जा सकता है, जिसमें खिलाड़ी को अधिक लचीलापन, संतुलन और कौशल की आवश्यकता होती है। थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया और म्यांमार जैसे देशों में यह खेल अत्यंत लोकप्रिय है। अब बिहार इस खेल के जरिए वैश्विक खेल मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

बॉबी कुमार को किया सम्मानित 

कार्यक्रम के दौरान इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल दातुक अब्दुल हलीम कादिर ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बिहार के सेपक टाकरा खिलाड़ी बॉबी कुमार को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ. रविंद्रन शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के अध्यक्ष बुन चाई लोर पीपथ, इंटरनेशनल सेपक टाकरा फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल दातुक अब्दुल हलीम कादिर, सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह दहिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रशिक्षक और प्रतिभागी देशों के खिलाड़ी मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ