Raghunathpur Election Result 2025: RJD के ओसामा साहेब को रघुनाथपुर सीट पर मिली जीत, JDU के विकास सिंह भारी मार्जिन से हारे

Raghunathpur Election Result 2025 Live Updates: रघुनाथपुर विधानसभा सीट के चुनाव (Bihar Chunav Natije 2025) परिणाम आ गए हैं. इस सीट से राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के ओसामा शहाब को जीत मिली है, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के विकास कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा.

OSAMA SHAHAB

Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Raghunathpur Election Result 2025 Live Updates: बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट की विधायकी किसके हाथ लगेगी और किसे शिकस्त मिलेगी, इसका फैसला हो गया है. इस सीट से राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल के ओसामा शहाब को 87867 वोट से जीत मिली है, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) के विकास कुमार सिंह को 9157 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

इस बार के उम्मीदवार

वर्ष 1951 में रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थापना हुई थी. तब से अब तक यहां पर 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. इस बार राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल ने ओसामा शहाब को मैदान में उतारा था, जिनकी टक्कर जनता दल (यूनाइटेड) के मंगल विकास कुमार सिंह से थी.

विज्ञापन

साल 2015 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दलहरिशंकर यादव61,042
भाजपामनोज कुमार सिंह50,420

साल 2020 में चुनाव के नतीजे

पार्टीउम्मीदवारप्राप्त वोट
राष्ट्रीय जनता दलहरिशंकर यादव67,757
लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा)मनोज कुमार सिंह49,792

ये भी पढ़ें- Kuchaikote Election Result 2025: कुचायकोट में चौथी बार भी क्या JDU हासिल करेगी जीत या होगा खेला? जल्द होगा फैसला

विज्ञापन

रघुनाथपुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

ऐतिहासिक रूप से यह कांग्रेस का गढ़ रहा है, जो आठ बार जनता का दिल जीतने में कामयाब रही. इसके अलावा 2 बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और एक-एक बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता दल, संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, जेडीयू, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने भी सीट पर विजय पाई है.

रघुनाथपुर में रजिस्टर्ड वोटर्स कितने हैं?

2020 के विधानसभा चुनाव में रघुनाथपुर में कुल 2,96,780 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिसमें 68,852 मुस्लिम वोटर्स और 34,100 अनुसूचित जाति के वोटर्स दर्ज हैं. हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 में ये वोटर्स 3,08,263 तक पहुंच गए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ