पटना का कुख्यात अपराधी मनोज उर्फ मक्खी गिरफ्तार, वार्ड पार्षद पत्नी की आड़ में करता था अपराध

बिहार की पटना पुलिस ने अपराधी मनोज उर्फ मक्खी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से विदेशी हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। पढ़ें अमिताभ ओझा की रिपोर्ट।

patna crime news
विज्ञापन

पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनोज उर्फ मक्खी को विदेशी हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र से हुई है। मनोज की गिरफ्तारी एक SC/ST केस में की गई, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को उसके पास से अमेरिकी हथियार और जिंदा कारतूस भी मिले। वहीं, मनोज की पत्नी खुद एक वार्ड पार्षद है। पुलिस के मुताबिक, उसी पद की आड़ में मनोज अपने आपराधिक साम्राज्य को चला रहा था।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने क्या कहा?

बाईपास थाने में दर्ज एक केस के सिलसिले में मनोज उर्फ मक्खी की गिरफ्तारी की गई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अमेरिकी मेड हथियार और कई जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इसकी पत्नी एक वार्ड पार्षद है और वह अपने राजनीतिक कवर का इस्तेमाल अपराध को छिपाने के लिए करता था। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस की सख्त कार्रवाई

विदेशी हथियार मिलने के बाद NIA और इंटेलिजेंस एजेंसियों को जानकारी दी गई। पुलिस को शक है कि हथियारों की तस्करी से कनेक्शन जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस अब इसके नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन को खंगालने में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ