Nitish Kumar Old Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
राज्य में नई सरकार किसकी बनेगी और कौन नया मुख्यमंत्री होगा? इस पर भी बहस छिड़ी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे।
इस बीच नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह भाजपा के गठबंधन को तोड़ने के बाद कहते दिख रहे हैं कि वह किसी भी परिस्थिति में दोबारा भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे।
NDA के पास वापस जाने का प्रश्न ही नहीं उठता
वायरल वीडियो उस वक्त है, जब नीतीश कुमार NDA से गठबंधन तोड़कर RJD के साथ सरकार बनाने का बाद बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे। नीतीश कुमार का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह शपथ लेने के बाद का है।
वीडियो में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि वह किसी भी परिस्थिति में दोबारा भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाएंगे। फिर से NDA के पास जाने कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह रहें या मिट्टी में मिल जाएं, लेकिन NDA के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे…यह अब संभव ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन से क्यों नाराज हैं नीतीश कुमार? पूर्व सीएम की आई पहली प्रतिक्रिया
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
वीडियो में नीतीश ने यह भी कहा कि NDA के साथ उनका चैप्टर अब खत्म हो गया है। नीतीश ने यह भी कहा कि NDA ने उनके भरोसे को तोड़ दिया है। इस वीडियो को कुछ समय में ही 50 हजार लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को 1,800 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
इस वायरल वीडियो पर लोग काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि नीतीश बाबू जी को खेसारी लाल यादव का ग्रुप जॉइन कर लेना चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह लोग मां की भी कसम खाएंगे तो भी इनके ऊपर विश्वास नहीं होगा।
(Ativan)
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines