jdu leader attended meeting of maha vikas aghadi in maharashtra
विज्ञापन

INDIA गठबंधन से क्यों नाराज हैं नीतीश कुमार? पूर्व सीएम की आई पहली प्रतिक्रिया

Bihar Political Crisis Nitish Kumar : बिहार में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन अलग हो गए हैं और वे अब एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

Bihar Political Crisis Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में दो दिनों से तरह-तरह के लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। अब तस्वीर साफ हो गई है कि नीतीश कुमार एनडीए के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू-एनडीए की सरकार में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम होंगे। राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा दिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन में स्थिति अनुकूल नहीं थी। मैंने जदयू नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए इस्तीफा देने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से मुकाबला करने के लिए जो इंडिया गठबंधन बनाया गया था वो अब अपना काम नहीं कर रहा है। उनके कार्यों का श्रेय दूसरे लोग ले रहे थे।

विज्ञापन

ठीक से काम नहीं कर रहा इंडिया गठबंधन : नीतीश कुमार 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों को एक साथ लाने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन इसके बाद भी इंडिया गठबंधन ठीक से काम नहीं कर रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने इंडिया गठबंधन को चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन मुझे बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला। अंत में मुझे बिहार की इंडिया गठबंधन सरकार को भंग करना पड़ा। अब वे भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो रहे हैं।

आज शाम को सीएम पद की शपथ लेंगे नीतीश

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हुए सरकार भंग करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अब एनडीए के साथ मिलकर एक नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश कुमार आज शाम को एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि हमने आज इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ