रिश्तों पर तमाचा, भतीजे संग फेरे लेती रही पत्नी और देखता रहा चाचा, बेटी को भी छोड़ा

Jamui Aunt Nephew Wedding: कलयुग के दौर में प्यार के आगे रिश्ते पीछे छूट रहे हैं। कहीं दामाद को बेटी की जगह सास पसंद आ रही है तो वहीं कहीं ससुर अपने बेटे की होने वाली बहू से शादी रचा रहा है। वहीं, अब एक चाची ने अपने पति के सामने अपने भतीजे से शादी रचा ली। जानें पूरा मामला

Bihar Unique Wedding

Bihar Unique Wedding

विज्ञापन

Jamui Aunt Nephew Wedding: बिहार के जमुई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की परिभाषा को ही बदल कर रख दिया। चाची को न सिर्फ अपने भतीजे से प्यार हो गया, उसने अपने पति को भी अपने प्यार के बारे में बता दिया। तीन साल की बेटी और पति को छोड़कर अपने ही भतीजे से ससुराल में ही प्रेम विवाह कर लिया। जब दोनों फेरे ले रहे थे तो युवक का चाचा देख रहा था। मामला जिले के सिकेरिया गांव का है, जहां 24 वर्षीय आयुषी कुमारी ने अपने पति के भतीजे सचिन दुबे से मंदिर में शादी कर ली।

विज्ञापन

एक साल से भतीजे के प्यार में थी चाची

बताया जा रहा है कि आयुषी मूल रूप से पटना की रहने वाली है और कुछ वर्ष पहले उसकी शादी जमुई के विशाल दुबे से हुई थी। दोनों की एक तीन साल की बेटी भी है। हालांकि, पिछले एक साल से आयुषी का अपने पति के भतीजे सचिन से प्रेम संबंध चल रहा था। पड़ोस में रहने के कारण दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और मोबाइल पर बातों ने इस रिश्ते को मजबूती दे दी। जब इस रिश्ते की भनक पति विशाल को लगी तो घर में कलह शुरू हो गई।

थाने से कोर्ट तक पहुंच गया मामला

मामला इतना बढ़ा कि थाने से कोर्ट तक पहुंच गया। विशाल ने पत्नी आयुषी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और तलाक की अर्जी दे दी। लेकिन तलाक की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही आयुषी अपने प्रेमी सचिन के साथ घर छोड़कर चली गई। करीब पांच दिन बाद दोनों लौटे और गांव के मंदिर में विवाह कर लिया। सचिन ने मंदिर में आयुषी की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इस दौरान गांव में शादी का वीडियो भी वायरल हो गया।

विज्ञापन

भतीजे संग शुरू करेगी नई जिंदगी

शादी के बाद आयुषी ने कहा कि वह पति से मानसिक प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी, इसलिए उसने सचिन को अपना जीवनसाथी चुना। उसने स्पष्ट किया कि उसकी बेटी अपने जैविक पिता विशाल के पास ही रहेगी और अब वह सचिन के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेगी। वहीं, सचिन ने भी अपने प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए कहा कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अब शादी कर बेहद खुश हैं। पूर्व पति विशाल दुबे ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अब मेरा इस रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है। वह जहां रहे, जैसे रहे, मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ