गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने दिया आदेश, लंबित मामलों का तेजी से हो निपटारा

बिहार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया। पटना और पूर्णिया प्रमंडलों के सभी जिलों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।

Bihar News (14)

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी

विज्ञापन

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि जिला स्तर पर लंबित मामलों का निपटारा तेजी से कराएं। लंबे समय से लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के स्तर पर करें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना और पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिलों की जिलावार समीक्षा की। प्रमंडलवार अभियोजन कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई।

इस दौरान यह बात सामने आई कि मई में संबंधित जिलों में समन के 13652 मामले किए गए। इसके अलावा 6540 जमानतीय वारंट, 8753 गैर-जमानतीय वारंट, 2078 इश्तेहार और 1328 कुर्की का तामिला किया गया। विभिन्न मामलों में जिले के न्यायालयों में 6033 साक्षियों की गवाही कराई गई।

विज्ञापन

सीसीटीएनएस पर मई महीने 8 हजार 911 कांड दर्ज किए गए। हालांकि इसे समाहित करते हुए पहले के मामलों को मिलाकर 12 हजार 362 कांडों का निष्पादन कराया गया। इस बैठक में गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर विद्यार्थी, उत्पाद मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के आयुक्त सह महानिरीक्षक रजनीश सिंह, अभियोजन निदेशालय के निदेशक सुधांशु कुमार चौबे, विधि कोषांग प्रभारी रंजीत शंकर, विधि विभाग के अवर सचिव सह विधि परामर्शी राजीव कुमार के अतिरिक्त अभियोजन निदेशालय के सभी पदाधिकारी तथा सभी जिलों को वरीय पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक, वरीय उप-समाहर्ता (विधि), पीपी, डीपीओ, विशेष लोक अभियोजक और उत्पाद अधीक्षक शामिल थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ