बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक मोहल्ले में शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मंडप से ही दूल्हे का किडनैप कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित साधु चौक मोहल्ले में शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब मंडप से ही दूल्हा का अपहरण कर लिया गया। यह वारदात शनिवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना के दौरान दुल्हन और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की गई। इसके साथ ही घर में लूटपाट भी हुई। पुलिस अब तक दूल्हे को बरामद नहीं कर पाई है। इस मामले में बारात में मनोरंजन के लिए बुलाए गए लौंडा नाच पार्टी के सदस्यों पर अपहरण और हमले का आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की बारात आई थी। शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लड़के वालों की ओर से लौंडा नाच पार्टी बुलाई गई थी। नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। वहीं, झगड़े के दौरान लौंडा नाच पार्टी के दर्जनों सदस्य दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में दुल्हन, उसकी मां समेत कई महिलाएं घायल हो गईं। हमलावरों ने घर में घुसकर आभूषण और कीमती सामानों की भी लूटपाट की। हालात इतने बेकाबू हो गए कि उन्होंने मंडप में बैठे दूल्हे को भी नहीं छोड़ा और उसकी पिटाई कर जबरन गाड़ी में बिठाकर अगवा कर लिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। दूल्हा फिलहाल लापता है और परिजनों की हालत बहुत खराब है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शादी का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया है। सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दूल्हे को सकुशल लाने के लिए गोपालगंज के साथ-साथ बरौली और सिवान पुलिस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और दूल्हा बरामदगी का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल मामला रहस्यमय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- बिहार में जून के लिए राशन का वितरण हुआ शुरू, मई माह का भी मिलेगा लाभ
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
18 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
2 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
2 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines