बिहार में जून के लिए राशन का वितरण हुआ शुरू, मई माह का भी मिलेगा लाभ

Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत लाभार्थियों के बीच जून के लिए राशन का वितरण शुरू हो चुका है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसको लेकर घोषणा की है। विभाग लाभार्थियों को अपना राशन प्राप्त करने का एक मौका विभाग फिर से दे रहा है।

Bihar News, bihar government, बिहार न्यूज, बिहार सरकार

बिहार में राशन वितरण का काम शुरू

विज्ञापन

Bihar News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत लाभार्थियों के बीच जून के लिए राशन का वितरण शुरू हो चुका है। उन्हें बीते 22 मई से ही इसका लाभ दिया जा रहा है। वहीं मई 2025 के लिए राशन का वितरण पूर्व से निर्धारित 20 मई तक हो चुका है। इसके बाद भी अगर किसी लाभार्थी ने मई माह के राशन को अब तक प्राप्त नहीं किया है तो वे अब भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने दिया एक और मौका

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इसको लेकर घोषणा की है। विभाग ने यह घोषणा विभिन्न सूचना माध्यमों से मिली उस जानकारी के बाद की है जिसमें सामने आया था कि कुछ लाभार्थियों ने निर्धारित तिथि तक मई महीने का राशन प्राप्त नहीं किया है। इसलिए ऐसे लाभार्थियों को अपना राशन प्राप्त करने का एक मौका विभाग फिर से दे रहा है।

Advertisment

बायोमेट्रिक सत्यापन से लें राशन

वैसे लाभार्थियों जिन्होंने मई, 2025 का राशन प्राप्त नहीं किया है, वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास प्रथम बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मई महीने का राशन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लाभुक द्वित्तीय बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 महीने का राशन प्राप्त करेंगे।

जून का राशन भी मिलना शुरू

वहीं वैसे लाभार्थियों जिन्होंने मई 2025 का राशन प्राप्त कर लिया है, उन्हें 22 मई 2025 से ही ई-पॉस के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 का राशन दिया जा रहा है। इसलिए मई महीने का राशन प्राप्त कर चुके लोग अब जून महीने का राशन अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ