महागठबंधन को झटका, CPI ML ने पहले ही जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.

cpi ml candidate list
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल भाकपा माले (CPI-ML) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 18 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है.

1. तरारी (196) – मदन सिंह चन्द्रवंशी
2. अगिआंव SC (195) – शिवप्रकाश रंजन
3. आरा (194) – कयामुद्दीन अंसारी
4. डुमरांव (201) – अजीत कुमार सिंह उर्फ अजीत कुशवाहा
5. काराकाट (213) – अरुण सिंह
6. अरवल (214) – महानंद सिंह
7. घोषी – (217) रामबली सिंह यादव
8. पालीगंज (190) – संदीप सौरभ
9. फुलवारी (188) – गोपाल रविदास
10. दीघा -(181) दिव्या गौतम
11. दरौली – (107) सत्यदेव राम
12. जिरादेई – (106) अमरजीत कुशवाहा
13. दरौंदा – (109) अमरनाथ यादव
14. भोरे -(103) जितेंद्र पासवान
15. सिकटा – (09) वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
16. वारिसनगर (132)- फूलबाबू सिंह
17. कल्याणपुर – (131) रंजीत राम
18. बलरामपुर -(65) महबूब आलम

विज्ञापन

दरअसल महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है जिसकी वजह से कांग्रेस और आरजेडी जैसे बड़े दल अपनी लिस्ट जारी नहीं कर सकते हैं. दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व लगातार बिहार इकाई के नेताओं के साथ बैठकें कर रहा है. लेकिन अब तक कोई ‘आपसी स्वीकार्य फॉर्मूला’ तय नहीं हो पाया है.

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है. महागठबंधन के भीतर उम्मीदवारी को लेकर लगातार अंतिम दौर की बैठकें चल रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ