Bihar Chunav 2025, Harsidhi (SC) Vidhan Sabha Seat, हरसिद्धि: इस सीट पर है BJP-RJD का मुकाबला, जानिए चुनावी इतिहास

Harsidhi (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: हरसिद्धि (एससी) सीट पर शुरुआती दशकों में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। पहले 10 चुनावों में से कांग्रेस ने 8 चुनावों में जीत हासिल की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और जनता पार्टी कांग्रेस की जीत पर हावी हुई थी।

Harsidhi (SC)

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Harsidhi (SC) Vidhan Sabha Seat: हरसिद्धि (SC) विधानसभा सीट बिहार की राजनीति में एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर सामाजिक संरचना, आरक्षित सीटों की नीति और स्थानीय नेताओं की लोकप्रियता हर चुनाव में भारी पड़ी है। यह पूर्वी चंपारण जिले में स्थित क्षेत्र है, जो 2008 के बाद परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया था। इस सीट का चुनावी इतिहास देखें तो यहां पर कांग्रेस, RJD, जनता दल और LJP समेत कई पार्टियों का वर्चस्व रहा है। इसके साथ ही बीते कुछ चुनाव में भाजपा और राजद के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2020 के चुनाव पर नजर डालें तो इसमें भारतीय जनता पार्टी के खाते में ये सीट गई थी। BJP के उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान थे, जिन्हें 84,615 वोट मिले थे। वोट फीसदी देखें तो ये करीब 49.71 प्रतिशत रहा था। कृष्णनंदन पासवान की लड़ाई RJD के उम्मीदवार कुमार नागेंद्र बिहारी के साथ थी, जिन्हें 68,93 वोट ही मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 40.50 रहा।

विज्ञापन

इसके अलावा, चुनाव में तीसरे नंबर पर (RLSP) के उम्मीदवार रमेश कुमार थे, जिन्हें 10,523 वोट ही मिल पाए थे। कृष्णनंदन पासवान ने कुल 15,685 वोटों से जीत हासिल की थी।

हरसिद्धि (SC) सीट पर किस पार्टी का दबदबा?

साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर राजेंद्र कुमार (RJD) ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने BJP के उम्मीदवार को हराया था। 2010 में कृष्णनंदन पासवान (BJP) को जीत मिली। 2005 (अक्टूबर) महेश्वर (LJP) को जीत मिली। इस बीच एलजेपी, एसएपी और जेडी पार्टियों के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। वहीं, 1990, 1985 और 1980 में कांग्रेस के मोहम्मद हेदैतुल्लाह खान को जीत मिली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ